.
St. Soldier’s students played Holi with the children of Pingala Ghar Jalandhar
फूलों से होली मनाकर दिया सुरक्षित और पानी बचाने का संदेश,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन द्वारा होली का त्यौहार पिंगलाघर के स्पैशल बच्चों और वृद्धों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया / इस अवसर पर ग्रुप की वाईस चेयरपरसन श्रीमती संगीता चोपड़ा, प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए /
..
पिंगलाघर के बच्चों और सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के छात्रों ने गेंदे, गुलाब के पीले और लाल फूलों से एक दूसरे के संग होली खेलते हुए सुरक्षित, पानी की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया /
..
ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने बच्चों को फल देते हुए कहा कि हम सब को भेदभाव से ऊपर उठकर सभी पर्व मिलकर मानाने चाहिए / उन्होंने सभी के माथे पर तिलक लगाया और बच्चों का मुँह मीठा करवाकर होली की बधाई दी / अंत में उन्होंने पिंगलाघर में रह रहे सभी बेसहारा बच्चों के जीवन में भी रंग भरे रहने की कामना की /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
St. Soldier’s students played Holi with the children of Pingala Ghar Jalandhar

































