PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

शेयर बाजार में आज फिर देखने को मिली गिरावट

stock market booms sensex and nifty bounce back after dip investors strike gold

PTB Big Business न्यूज़ मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में आज यानि शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 308.49 अंक या 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,459.53 और निफ्टी 116.35 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,053.10 पर बंद हुआ। लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 540.40 अंक या

.

0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,301.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 347.75 अंक या 1.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,463.60 पर बंद हुआ। बाजार को सहारा आईटी शेयरों से मिला, सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी हेल्थकेयर क्रमश: 2.32 प्रतिशत और 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स थे। निफ्टी फार्मा (1.55 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (1.17 प्रतिशत), निफ्टी कंजप्शन (0.29 प्रतिशत) और निफ्टी इन्फ्रा (0.07 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुए।

.

.

वहीं, निफ्टी इंडिया डिफेंस (-2.01 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (-1.78 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (-1.46 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (-0.97 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (-0.93 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (-0.87 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, इंडिगो, इन्फोसिस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, इटरनल, टेक महिंद्रा, एचयूएल टेक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, आईटीसी, एशियन पेंट्स, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक,

.

एलएंडटी, एचयूएल और टाइटन गेनर्स थे। एसबीआई, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी लूजर्स थे। जानकारों ने कहा कि महंगाई को लेकर लगातार बनी चिंताओं के कारण इक्विटी बाजार दबाव में रहे, जबकि ईसीबी और बीओजे ने भी फेड की तरह ही ब्याज दरों को स्थिर रखा। वहीं, एआई वैल्यूएशन को लेकर फिर से पैदा हुई चिंताएं एशियाई बाजारों तक पहुंच गई हैं।

.

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price के भाव में आज देखने को मिली भारी गिरावट

.

अमेरिका-ईरान तनाव की नई खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आई, जिससे बाजार का सेंटिमेंट और कमजोर हो गया और मिड-कैप व स्मॉल-कैप शेयरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखने को मिली। इसके अलावा, आईटी शेयरों के सहारे लार्ज-कैप शेयरों ने कुछ हद तक मजबूती बनाए रखी, जहां वैश्विक एआई शेयरों से पैसा निकालकर चुनिंदा खरीदारी हुई। इसके अलावा, अच्छे नतीजों और डिफेंसिव डिमांड के चलते फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी रही।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब नेशनल बैंक से गायब हुए 22 करोड़, शाखा के खिलाफ अब तक दर्ज हुई 37 शिकायतें