.
stock market sensex dropped more than 3000 points trading had to stop mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : महामारी घोषित होने के बाद कोरोना का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों में हाहाकर के बाद आज भारतीय शेयर बाजार (सेंसेक्स और निफ्टी) में एक और बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है / बाजार में आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में फिर से जबरदस्त गिरावट देखने को मिली /
..
इस दौरान ना सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर के बाजारों की हालत बुरी है / सेंसेक्स 1564 अंकों की गिरावट के साथ के 31,214 स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी करीब 755.25 अंक लुढ़क कर के 8,834.90 स्तर पर / बाजार खुलने के चंद मिनटों में ही सेंसेक्स 3090.62 अंक टूट गया / निफ्टी 966.10 अंक यानी 10.07% टूटकर 8,624.05 के स्तर पर आ गया /
.सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी 10 फीसदी से अधिक लुढ़क गया और इस वजह से ट्रेडिंग रोकनी पड़ी / यानी कुछ देर तक शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ / इस समय में निवेशक न तो शेयर खरीद सकते हैं और ना ही बेच सकते हैं / फिलहाल, ये ट्रेडिंग 45 मिनट के लिए रोकी गई थी / बाजार में 10 फीसदी या उससे अधिक की गिरावट आती है, तो उसमें लोअर सर्किट लग जाता है और ट्रेडिंग कुछ देर के लिए रोक दी जाती है /
.आज हालात इतने बदतर हो गए कि अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस में ट्रेडिंग 15 मिनट के लिए रोक देनी पड़ी / यानी अमेरिकी शेयर बाजार में 15 मिनट के लिए किसी भी तरह का कारोबार नहीं हुआ / बाद में स्थिति सामान्य होने पर एक बार फिर कारोबार की शुरुआत हुई और अंत में डाउ जोंस 10 फीसदी यानी 2,352.60 अंक लुढ़क कर 21,200.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ / यह साल 1987 के बाद का सबसे खराब प्रदर्शन है। वहीं एसएंडपी 9.5 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
stock market sensex dropped more than 3000 points trading had to stop mumbai

































