.
.
.
.
.
.
.
.
.
Student Council of HMV celebrated Birth Anniversary of Netaji Subash Chander Bose
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की विद्यार्थी परिषद् की ओर से नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया / मुख्य मेहमान के तौर पर सेंट सोल्जर लॉ कालेज से डॉ. शोभा गुलाटी उपस्थित थी /

कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्लांटर भेंटकर उनका स्वागत किया / सभी उपस्थितगणों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी / डीन विद्यार्थी परिषद् श्रीमती उर्वशी मिश्रा ने नेता जी के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे मे बताया / अंडर ग्रैजुएट हैड गर्ल गीतांजलि ने नेता जी पर कविता उच्चारण किया /

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को नेता जी के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी / इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद् के को-डीन श्री रविंदर मोहन जिंदल, सदस्य श्रीमती नीटा मलिक, श्रीमती सविता महेंन्द्रू, डॉ. (श्रीमती) नीतिका कपूर व श्रीमती ज्योतिका मिन्हास भी उपस्थित थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Student Council of HMV celebrated Birth Anniversary of Netaji Subash Chander Bose































