.
student proposed female teacher refused attacked bathinda Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ खन्ना : खन्ना में प्यार में अंधे सिरफिरे ने एक निजी स्कूल में घुसकर इंग्लिश टीचर पर धारदार हथियार (दातर) से हमला कर दिया / टीचर के चेहरे और सिर पर 10 से ज्यादा वार किए / अस्पताल में भर्ती टीचर को 3 घंटे में 120 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं / उसकी हालत गंभीर है / आरोपी सिरफिरे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है /
..
अस्पताल में भर्ती नवजोत कौर ने बताया कि आरोपी युवराज सिंह उसका पूर्व विद्यार्थी था / एक माह पहले उसने मोबाइल पर शादी का मैसेज भेजा था / इस पर उसने उसे समझाते हुए अपने परिजन को भी यह बात बताई थी पर सिरफिरा बाज नहीं आया / इसके बाद उसे ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था / बुधवार को भी उसे समझाया था /
..
आरोपी ने बताया कि नवजोत कौर ने उसे धोखा दिया और पागल कहते हुए उसे शादी से मना कर दिया था / इसी के चलते उसने यह वारदात की / जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गांव जसपालों के डीएन एवरेस्ट माॅडल हाई स्कूल में नवजोत कौर बच्चों को पढ़ा रही थी तभी आरोपी अंदर आया और टीचर को अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया /
.छुट्टी होने पर जैसे ही नवजोत घर जाने लगी तभी वह फिर से अंदर आया और दातर से वार कर दिए / खून से लथपथ नवजोत के गिरने के बाद भी सिरफिरा हमला करता रहा / बाद में फरार हो गया / पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
student proposed female teacher refused attacked bathinda Punjab






































