.
.
Students of Lyallpur Khalsa College show great results in university exam results
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की और से जारी किये गए एम्.ए. भूगोल के पहले समेस्टर में लायलपुर खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा / रघु मिनास ने यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में 400 में से 319 अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया /
.
.
इसी कक्षा के मनदीप सिंह व् ख्याति शर्मा ने 314 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान व् कनिका कपूर ने 313 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है / इस ख़ुशी के अवसर पर कॉलेज के सरदारनी बलबीर कौर प्रधान गवर्निग कौंसिल और प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने विशेष रूप से विद्यार्थियों और अध्यापकों को मुबारकबाद दी /
.
.
इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की / इस मौके पर विद्यार्थियों ने भी अपनी इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने अध्यापकों और कॉलेज के बढ़िया वातावरण व अच्छी शिक्षा को दिया / इस दौरान प्रो. जसबीर सिंह राणा और डॉ. पूजा राणा भी विशेष रूप से उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Students of Lyallpur Khalsa College show great results in university exam results

































