.
.
Students of Mehr Chand Polytechnic College of Industrial Visits of BSNL Office Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की और से इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अंतिम साल और दूसरे साल के विद्यार्थियों को इंडस्ट्री में होने वाले कार्यों संबंधी जानकारी देने के उदेश्य से कॉलेज के प्रिंसिपल स. जगरूप सिंह और श्री जे. एस. घोडा, मुखी ई.सी.ई विभाग की अगवाई में और इंजीनियर सुनील कुमार (GMTD, BSNL, Jalandhar) की अगवाई में ई.सी.ई विद्यार्थियों को BSNL टेलीकॉम एक्सचेंज जालंधर में इंडस्ट्रीयल विजिट करवाई गई /
.
.
इस विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने डिजिटल एक्सचेंज में होने वाली DWDM, STM-16, MADM & ADM Section, MSC, BSC & BTS section, Board Band section के कार्यों को बहुत ही ध्यान से समझाया / इंजीनियर पंकज कपूर, डिविजनल इंजीनियर, श्री भलराम जोशी एस.डी.ई., श्री मयंक, जे.टी.ओ. और श्री सुरिंदर, जे.टी.ओ. ने जानकारी देते हुए बताया कि TDM, DWDM, STM-16, MSC, BSC & BTS section, Board Band section, Various Optical Fiber और Splicing Techniques को सफल कम्युनिकेशन में किस तरह से उपयोग किया जाता है /
.
उन्होंने विद्यार्थियों को सप्लाईसींग मशीन के साथ दो फाइबर्स को जोड़कर प्रैक्टिकल करके भी दिखाया, जिसको विद्यार्थियों ने बड़े ध्यान के साथ समझा / नेटबुक मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी देते हुए श्री बलराम जोशी ने बताया कि किस तरह से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के सभी मोबाईल उपभोगता, अलग-अलग बैंकों की इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन, शॉपिंग मॉल की ब्रॉडबैंड सर्विस और इकलौती वाईमैक्स सर्विस का प्रबंधन BSNL के अधीन टेलीकॉम डिपार्टमेंट बखूबी रूप से निभाया जा रहा है /
.
इस इंडस्ट्रियल विजिट की अगवाई इंजीनियर. कृतिका धवन, लेक्चरार ई.सी.ई और इंजीनियर मनीष सचदेवा, लेक्चरार ई.सी.ई ने किया / अंत: में सभी स्टॉफ और विद्यार्थियों ने श्री सुनील कुमार, जी. एम्.टी.डी, इंजीनियर पंकज कपूर और बाकि विभाग के कर्मचारियों का धन्यबाद दिया / इस दौरान विद्यार्थियों को भरपूर जानकारी मिली जिसका उनको भविष्य में बहुत फायदा होगा /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Students of Mehr Chand Polytechnic College of Industrial Visits of BSNL Office Jalandhar

































