.
.
Students of Urdu department of Lyallpur Khalsa College performed well in the examinations
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के उर्दू विभाग के चार विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है / कॉलेज के उर्दू विभाग में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्रा अमनप्रीत कौर ने उर्दू सर्टिफिकेट कोर्स, समेस्टर पहले में 97% अंक प्राप्त करके गुरु नानक देव् युनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त करके कॉलेज के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है /
.
.
इसे तरह जसरीन कौर, मनदीप कुमार और मनमीत सोढ़ी तीनों विद्यार्थियों ने 96% – 96% अंक प्राप्त करके युनिवर्सिटी में सांझे तौर पर दुसरा स्थान प्राप्त किया है / कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों और उर्दू विभाग के अध्यापक प्रो. अरिन्दर सिंह को मुबारकबाद दी /
.
.
उन्होंने इस ख़ुशी के अवसर पर कहा कि कॉलेज में इस साल में ही उर्दू का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया था और पहले ही साल में इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लग्न से यह मुकाम हासिल किया है / इसीलिए यह अध्यापकों और विद्यार्थियों बधाई के भी पात्र हैं / उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि यह विद्यार्थी मेहनत और लग्न का सफर इसे तरह जारी रखेंगे और अगले समेस्टर में भी इसे तरह से जीत हासिल करेंगे /
.
.
उन्होंने यह भी कहा कि सेशन 2019-2020 से कॉलेज में फ्रेंच और अन्य भाषाओँ के कोर्स भी शुरू किये जा रहे हैं / इस मौके उर्दू विषय के अध्यापक अरिन्दर सिंह और पंजाबी विभाग के मुखी डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर मुख्य रूप से उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Students of Urdu department of Lyallpur Khalsa College performed well in the examinations

































