PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब : स्कॉर्पियो में जिंदा जला युवक, टिप्पर से हुई भीषण टक्कर के बाद लगी थी आग

tarntaran bypass scorpio tipper accident fire death Punjab

PTB Sad न्यूज़ अमृतस​र : पंजाब के जिला अमृतसर के अधीन पड़ते तरनतारन बाईपास पर आज यानि गुरुवार (1 अक्टूबर 2026) को एक स्कॉर्पियो कार की तारकोल से भरे टिप्पर से टक्कर हो गई। इस टक्कर में स्कॉर्पियो कार ने आग पकड़ ली, जिससे उसे चला रहा ड्राइवर जिंदा जल गया। मृतक की पहचान तरनतारन में गोइंदवाल साहिब के रहने वाले गुरिंदर सिंह (25) के रूप में हुई है।

.

वह चोट ज्यादा लगने के चलते समय रहते गाड़ी से निकल नहीं सका, और ड्राइविंग सीट पर अंदर ही फंसा रह गया था। बाद में आग बुझने पर लोगों ने उसकी लाश ड्राइविंग सीट से निकाली। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टिप्पर का ड्राइवर पुलिस के हाथ नहीं लगा। वह टक्कर होने के साथ ही मौके से फरार हो गया था। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। 

.

.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार युवक तरनतारन से अमृतसर की ओर आ रहा था। जब वह मानांवाला के पास पहुंचा तो उसकी स्कॉर्पियो आगे चल रहे टिप्पर में पीछे से घुस गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी टिप्पर के पीछे फंस गई। इसके साथ ही उसमें आग लग गई। इस टक्कर में स्कॉर्पियो सवार युवक को काफी चोटें लगीं,

.

जिससे वह ड्राइविंग सीट से हिल भी नहीं सका। गाड़ी में फैली आग ने थोड़ी में उसे भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक ड्राइविंग सीट पर जिंदा ही जल गया। मौके पर जमा हुए राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने बताया है कि आग फैलने से पहले लोगों ने भी युवक को गाड़ी से निकालने की कोशिश की थी, लेकिन वह आग की तीव्रता के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। लोगों ने मोटरों, पानी के पाइपों और

.

यह भी पढ़ें : Share Market में आई भारी तबाही, निवेशकों के डूबे 20 लाख करोड़ रुपये

.

कीटनाशक स्प्रे वाली टंकियों का इस्तेमाल गाड़ी की बुझाने का प्रयास किया था, लेकिन प्रयास सफल नहीं हो सके। फायर ब्रिगेड को भी समय रहते सूचना दे दी गई थी, लेकिन लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंची। दमकल की गाड़ी पहुंचने में हुई देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। उनका कहना था कि करीब 45 मिनट से एक घंटे तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची।

.

यह भी पढ़ें : LPU हिंसा मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, यूनिवर्सिटी में तोड़-फोड़ करने में थे शामिल पहचान

वहीं, पुलिस ने बताया कि अमृतसर की दमकल गाड़ी खराब होने के कारण तरनतारन से वाहन बुलाना पड़ा था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि युवक गुरिंदर सिंह घरों में पीवीसी फिटिंग का काम करता था और सामान लेने के लिए अमृतसर जा रहा था। इस दौरान ही हादसा हुआ है। हादसे के बाद से टिप्पर ड्राइवर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।