.
.
technology social network facebook live streaming policy implementing one strike policy to stop abuse of facebook
नियम तोड़ने पर अकाउंट होगा प्रतिबंधित, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमेरिका : फेसबुक ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुई आतंकी हमले की लाइव स्ट्रीमिंग की घटना से सबक लेते हुए अब लाइव स्ट्रीमिंग और शेयरिंग को रोकने के लिए वन स्ट्राइक नीति बनाई है / फेसबुक ने कहा है कि फेसबुक के लाइव स्ट्रीमिंग फीचर की नीति तोड़ने वालों पर कंपनी प्रतिबंध लगाएगी / इसके अलावा अगर किसी यूजर ने अपने फेसबुक वॉल पर किसी हिंसक वीडियो की लाइव स्ट्रीमिंग की है, तो अब इस फीचर का दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे / क्राइस्टचर्च में हुए आतंकी हमले में 50 लोगों की मौत हुई थी /
.
.
फेसबुक ‘इंटीग्रिटी’ के वाइस प्रेसिडेंट गाय रोसेन ने बताया कि मार्च महीने में क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर आंतकी हमले की लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी / यहीं नहीं, इस हिंसक वारदात के वीडियो को सोशल मीडिया में कई यूजर्स ने शेयर भी किया था /
.
रोसेन के कहा कि ऐसे में हमारी कोशिश है कि इस तरह की सेवा को सीमित किया जाए जिससे फेसबुक का इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए नहीं किया जा सके / इसके लिए कंपनी वन स्ट्राइक नीति को लागू करने जा रही है / इस नीति के लागू होने के बाद जो यूजर इसमें दी गईं शर्तों को तोड़ेगा उसके अकाउंट या फीचर्स पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा /
.
रोसेन ने कहा कि फेसबुक पर कोई यूजर अगर किसी आतंकवादी संगठन के बयान का लिंक साझा करता है, तब ये भी फेसबुक की नीति का उल्लंघन माना जाएगा / कंपनी ऐसे व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया जाएगा / रोसेन ने कहा कि न्यूजीलैंड में हुए आंतकी हमले के वीडियो को फेसबुक ने कई यूजर्स की वॉल से हटाया था, लेकिन कई यूजर्स ने इस आपत्तिजनक वीडियो का एडिटेड संस्करण साझा कर दिया / यह भी हमारे लिए चुनौती है /
.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में नफरत फैलाने वाले समूहों की पहचान कर उन्हें अपने प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए फेसबुक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का इस्तेमाल भी कर रहा है / ऐसे समूह फेसबुक की कोई भी सेवा का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे / फेसबुक ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि वह श्वेत राष्ट्रवाद और श्वेत अलगाववाद की तारीफ या उसके समर्थन को प्रतिबंधित करेगा / फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यह प्रतिबंध अगले हफ्ते लागू हो जाएगा / फेसबुक ने फोटो और वीडियो विश्लेषण तकनीक में सुधार करने के लिए अमेरिका के तीन विश्वविद्यालयों के साथ अनुबंध किया है / इसके लिए वो 75 लाख डॉलर (करीब 51 करोड़ रुपये) खर्च कर रहा है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
technology social network facebook live streaming policy implementing one strike policy to stop abuse of facebook

































