.
tourist bus overturns 18 injured 1 died Gurdaspur Amritser Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ गुरदासपुर : आज गुरदासपुर अमृतसर सड़क मार्ग पर उस समय चीखपुकार मच गई जब धारीवाल बाईपास के पास एक बस के पलट जाने से बस में सवार 18 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, इस भयानक हादसे में एक महिला की मौत हो गई बताई जा रही है /
..
इस हादसे की खबर मिलते ही गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अशफाक व एस.डी.एम. स्कतर सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया / जानकारी के अनुसार जमुना ट्रेवल्स कंपनी की बस जम्मू से अमृतसर जा रही थी जिसमें करीब 47 यात्री सवार थे /
..
जब धारीवाल बाईपास के पास बस पहुंची तो वहां पर पहले से एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटा हुआ था, इसलिए हाईवे स्टाफ ने रोड बंद करके दूसरी ओर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया था / जब तेज रफ्तार बस वहां पहुंची तो अचानक रोड को बंद देखकर ड्राइवर ने बस को दूसरी दिशा में घुमाने की कोशिश की, और बस अनियंत्रित होकर पलट गई /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
tourist bus overturns 18 injured 1 died Gurdaspur Amritser Punjab

































