.
two dead one inured as wall of model eye hospital in lajpat nagar delhi collapses
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ नई दिल्ली : दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर (Lajpat Nagar) इलाके में सोमवार रात एक नेत्र अस्पताल की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई / जानकारी के मुताबिक, मॉडल आई हॉस्पिटल (Model Eye Hospital) की दीवार गिरने से यह हादसा हुआ /
..
इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है / लाजपत नगर में सोमवार को आंखों के एक अस्पताल की चारदीवारी गिरने के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति हो गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी /
.पुलिस ने बताया कि लाजपत नगर (द्वितीय) में मॉडल आई अस्पताल की चारदीवारी गिरने से हुए हादसे में अमित (30) और गगन वाधवा (45) की मौत हो गई / पुलिस ने बताया कि घायल शराफत अली (35) को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है /
.वह तिगरी स्थित जेजे कालोनी का रहने वाला है / पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि अस्पताल की लगभग 12 फीट ऊंची दीवार सर्विस लेन की ओर गिर गई. पुलिस ने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
two dead one inured as wall of model eye hospital in lajpat nagar delhi collapses

































