.
two suspected members of terrorist organization kcp arrested delhi polices
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है / सोमवार को स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन केसीपी के दो संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार किए हैं / उधर, दिल्ली हिंसा की बात करे तो हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिस बल की भारी तैनाती के बीच धीरे धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है /
..
वहीं, पुलिस ने रविवार को तीन अलग अलग जगहों से चार और शव बरामद किए / इसके साथ ही हिंसा में मरने वालों की संख्या 46 तक पहुंच गई है / दूसरी ओर दिल्ली में रविवार शाम को कुछ जगहों पर हिंसा की अफवाह फैलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया / कुछ देर के लिए मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे /
..
दिल्ली पुलिस ने कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें / पुलिस के मुताबिक गोकलपुरी और शिव विहार में नालियों से चार और शव निकाले गए / दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने अब तक की हिंसा के सिलसिले में 254 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 903 व्यक्तियों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया है /
.इनमें से 41 मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं / पिछले चार दिनों में उत्तर-पूर्वी जिले से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है / एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस निवासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अधिकारियों को रिपोर्ट करने का आग्रह कर रही है / पुलिस ने कहा कि रविवार को गोकलपुरी में दो नालों से तीन शव निकाले गए, जबकि एक शव को शिव विहार में एक नाले से बाहर निकाला गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
two suspected members of terrorist organization kcp arrested delhi polices






































