PTB News

Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]

अब आया पाकिस्तानी लड़की का भारतीय युवक पर दिल, वीजा नहीं मिला तो ऑनलाइन ही कर लिया निकाह,

unable-to-get-visa-pakistani-woman-marries-indian-man-virtually-big-news

PTB Big न्यूज़ इंटरनेशनल डेस्क : सीमा हैदर के बाद अब एक और पाकिस्तानी महिला ने भारत के रहने वाले शख्स को अपना दूल्हा बनाया है।भारत और पाकिस्तान में हुईं दो शादियों को लेकर उठे विवाद के बाद दोनों देशों के एक और जोड़े ने हाल में बिना किसी हंगामे के दोनों के परिवारों के आशीर्वाद से ऑनलाइन शादी की। राजस्थान के जोधपुर में रहने वाले अधिवक्ता मोहम्मद अरबाज ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान के कराची की अमीना से डिजिटल माध्यम से निकाह किया। इस दौरान दोनों ओर बड़ी स्क्रीन लगाई गईं और काजियों ने लड़के-लड़की का निकाह कराया। दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजाल ने कहा, “दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की मदद से कुछ महीने पहले रिश्ता तय हो गया था।

दुल्हन वालों ने वीजा के लिए आवेदन किया था लेकिन इसमें देरी हो रही थी। इसलिए, हमने ऑनलाइन माध्यम से शादी कराने का फैसला किया।” जोधपुर में खरादियों का मोहल्ला के निवासी अरबाज ने कहा कि पड़ोसी देशों के लिए ऐसी शादियां नयी नहीं हैं क्योंकि पहले भी डिजिटल माध्यमों से शादियां होती रही हैं। अरबाज ने कहा, “कोविड महामारी के दौरान भी, दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद ऐसी शादियां हुई थीं।” उन्होंने कहा, “हम अब दुल्हन और उसके परिवार के सदस्यों के वीजा मिलने और जोधपुर आने का इंतजार करेंगे। तब एक छोटा समारोह आयोजित किया जाएगा।”

इस से पहले इसी साल की शुरुआत में जोधपुर के मुजम्मिल खान ने पाकिस्तान की उरुज फातिमा से ऑनलाइन माध्यम से शादी की थी। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर (30) ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना (22) के साथ रहने के लिए 13 मई को नेपाल के रास्ते एक बस में अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी।

चार जुलाई को सीमा को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और सचिन को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के लिए गिरफ्तार कर किया गया था। हालांकि, उन दोनों को 7 जुलाई को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और दोनों सीमा के चार बच्चों के साथ रबूपुरा में रह रहे हैं। हाल ही में, 34 वर्षीय विवाहित भारतीय महिला, अंजू ने वैध वीजा पर पाकिस्तान के कबायली खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले जाकर नसरुल्ला (24) से शादी की थी। दोनों 2019 में सोशल नेटवर्किंग साइट पर दोस्त बने थे।

Latest News