PTB Big न्यूज़ वॉशिंगटन डीसी : अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में 51 सीटें और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 218 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 218 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 121 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
. .चुनावी नतीजों के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अब वह राजनीतिक पंडित बनेंगे और चुनाव में उम्मीदवारों की हार-जीत के कारणों पर अपनी राय रखेंगे। वहीं सीनेट की कुल 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुआ है। अब तक 23 सीटों के नतीजे सामने आए हैं, जिनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 15 और रिपब्लिकन पार्टी ने 8 सीटें जीती हैं। इन नतीजों को मिलाकर सीनेट में डेमोक्रेट्स की कुल सीटें 51 और रिपब्लिकन पार्टी की 39 हो गई हैं।
. .बहुमत के लिए 51 सीटों की जरूरत होती है। इस तरह डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 36 सीटों से संबंधित चुनावी परिणामों में 24 राज्यों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी के 17 और रिपब्लिकन पार्टी के 7 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। शेष राज्यों में मतगणना जारी है। चुनाव परिणामों से अमेरिकी संसद में सत्ता का संतुलन बदलने के संकेत मिल रहे हैं।
.यह भी पढ़ें : पंजाब : आप MLA के दो घरों पर ED की दबिश, सुबह छह बजे पहुंची टीम
.यह भी पढ़ें : जालंधर के युवराज भाटिया ने गोल्फ में लहराया परचम, गवर्नर कप 2026 जीतकर बने चैंपियन
.
































