PTB News

Latest news
रायत बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतिय... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जूडो और कुराश में जीते 12 स्वर्ण पदक अंतर-जोनल युवा मेले में एच.एम.वी. ने जीती लिटरेरी ट्रॉफी, 9 महीने में 7 पुलिसकर्मियों की हत्या का, क्या 'ऑपरेशन नूर' से है सीधा संबंध? क्या दोहराया जा रहा कश्... पंजाब : गनपॉइंट पर अज्ञात लोगों ने की ड्राइवर सहित XUV500 लूट, पंजाब और J&K में हाईअलर्ट हुआ जारी पंजाब : पुलिसकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप थाईलैंड घूमने जाने वालों के लिए बुरी ख़बर, फुकेट में हुआ भीषण अग्निकांड, 11 लोगों की मौत 16 घायल एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया,

विजीलैंस ब्यूरो की टीम को मिली बड़ी सफलता, रिश्वत लेते हुए ए.एस.आई को किया गिरफ्तार,

vigilance-bureau-team-arrested-asi-chatar-singh-while-taking-bribe-10-thousand

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान संगरूर जिले के थाना लोंगोवाल मे तैनात सहायक सब इंस्पैक्टर(ए.एस.आई.) चतर सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को बिंदर सिंह निवासी गांव झाडों, जिला संगरूर द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

.

.

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त ए.एस.आई. उसके रिश्तेदार रणजीत सिंह निवासी गांव झाडों, सुनाम, जिला संगरूर को थाना लोंगोवाल में पुलिस केस में नामज़द किए जाने के बाद उससे 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त सब-इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के घर से एक गाडी (अर्टिगा कार) भी ले गया है

.

.

जो उसकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ए.एस.आई. रणजीत सिंह को रिश्वत देने के लिए धमकिया दे रहा है नहीं तो वह उसकी पत्नी को भी केस में नामजद कर देगा। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की शुरुआती जांच के बाद पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया,

.

.

जिसमें ए.एस.आई. चतर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में बिंदर सिंह से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकू कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

.

.