Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]
water-can-be-released-from-pandoh-dam-any-time-management-issued-alert

बड़ी ख़बर : कभी भी छोड़ा जा सकता है इस डैम से पानी, लोगों को ब्यास नदी से दूर रहने की दी गई सलाह,

.

.

PTB Big न्यूज़ पंडोह (मंडी) : बीबीएमबी प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर कहा है कि कभी भी पंडोह डैम से पानी छोड़ा जा सकता है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारे न जाने की सलाह दी गई है। तापमान बढ़ने के कारण पहाड़ों पर बर्फ पिघल रही है। इस कारण ब्यास नदी के जलस्तर में लगातार ईजाफा हो रहा है। इस कारण पंडोह डैम के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी किया गया है।

.

.

.

बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता ई. राजेश हांडा ने बताया कि इस संबंध में मंडी जिला प्रशासन, कांगड़ा जिला प्रशासन और ब्यास नदी के किनारे पर बसी पंचायतों को सूचित कर दिया गया है ताकि लोगों को नदी किनारे जाने से रोका जा सके। इसके साथ ही बीबीएमबी प्रबंधन ने हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों से भी ब्यास नदी किनारे न जाने की अपील की है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले आ चुके हैं, जिसमें लोगों ने बीबीएमबी प्रबंधन की चेतावनी को अनदेखा किया और हादसे का शिकार होना पड़ा था।

.

.

.

.

.