.
Welcome to Etedil Akiq from Algeria as an internship program at Cambridge International School Dasuha
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में अल्जीरिया से आई इतेदिल अकीक का हार्दिक स्वागत किया गया / वह छह महीनों के लिए स्कूल के परिसर में रहेंगी / इतेदिल अकीक ने मास्टरी इन पावर इंजीनियरिंग की है / इतेदिल का मुख्य उद्येश्य अलग – अलग देशों की सभ्यता तथा संस्कृति का ज्ञान अर्जन करना है /
..
इतेदिल ने भारत की संस्कृति को समझने की कोशिश की तथा भारतीय शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विभिन्न अध्यापन के तरीकों और बच्चों तथा अध्यापकों की मानसिकता को समझने में सक्षम भी हुई / इंटनर्शिप कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ष विभिन्न देशों के अभ्यागत नियमित रूप से स्कूल में आते हैं तथा स्कूल परिसर में रहते हैं / इस वर्ष भी अल्जीरिया से इतेदिल अभ्यागत के रूप में कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में आईं हैं /

इतेदिल ने स्कूल की प्रार्थना सभा तथा स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया एवं बच्चों के अभिभावकों से भी मिली तथा अपने विचार बाँटते हुए उसने कहा कि हम सभी अलर्गअलग हैं इसलिए हम सभी को एक दूसरे के जीवन मूल्यों को स्वीकार करना,उसको ग्रहण करना तथा उन मूल्यों को समझना भी चाहिए / हम सभी को एक दूसरे की भावनाओं को समझना भी चाहिए तथा बहुत कुछ नया भी सीखना चाहिए /
.इतेदिल स्कूल की प्रार्थना सभा में जब शामिल हुई तो उसने संपूर्ण सभा को संबोधित करते हुए सभा में भाग ले रहे बच्चों के आत्मविश्वास तथा कला की बहुत सराहना की / उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें भारत में आकर बहुत अच्छा महसूस हुआ क्योंकि यहाँ पर सबने उनका बहुत स्वागत किया तथा उन्हें बहुत प्यार दिया जिससे उन्हें यहाँ अपने देश की कमी महसूस नहीं हुई /

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा तथा सी आई एस के सारे स्टॉफ ने उनका हार्दिक स्वागत किया और स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा ने बच्चों को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी स्कूल में ऐसे इंटनर्शिप कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा जिससे हमें भी अलर्ग अलग देशों की सभ्यता तथा संस्कृति का ज्ञान होता रहेगा /
.उन्होंने यह भी कहा कि वह भी आशा करते है कि उनके स्कूल के भी विद्यार्थी तथा अध्यापक ऐसे ही विदेशों में जाकर उनकी सभ्यता तथा संस्कृति को जाने और नए अध्यापन तरीको को सीखे तथा समझे जिसे बाद में वे अपने देश के विद्यालयों में अपना सके तथा अपने अध्यापन के तरीकों को ओर भी अच्छा तथा रोचक बना सके /
.इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के के वासल, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल ड़ायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने अल्जीरिया से आई हुई इतेदिल का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम आभारी है कि आप इस स्कूल में आई तथा स्कूल के समस्त छात्र तथा अध्यापक आप से बहुत ज्ञान भी अर्जित करेंगें /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Welcome to Etedil Akiq from Algeria as an internship program at Cambridge International School Dasuha






































