.
womens commission team to reach zafarabad will take information about incidents of violence
आप के पूर्व पार्षद व आरोपी ताहिर हुसैन से SIT करेगी पूछताछ,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध और पक्ष में जुटी भीड़ के बीच हुए तनाव के बाद दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में हिंसा फैली / इस घटना में लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जान चली गई / हिंसा के दौरान इस इलाके में रहने वाले लोगों की संपत्ति का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है /
..
इस हिंसा की घटनाओं में महिलाएं भी बड़ी संख्या में प्रभावित हुई हैं / इसकी पड़ताल के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम आज जाफराबाद जाएगी / जांच-पड़ताल के दौरान आयोग की टीम पीड़ित महिलाओं की शिकायत दर्ज करेगी /
.एएनआई की ट्वीट के अनुसार, हिंसा के दौरान महिलाओं पर किसी भी शिकायत या हमले के जानकारी और सच्चाई जानने के लिए जाफराबाद क्षेत्र का दौरा करने वाली है / इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के अलावा उनके साथ दो अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे /
.उधर, हिंसा के मामले में आरोपी AAP पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार को उससे पूछताछ किए जाने की बात भी सामने आ रही है / दिल्ली पुलिस की SIT हिंसा करने के आरोपों को लेकर पार्षद ताहिर हुसैन से पूछताछ करेगी /
.वहीं, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार विश्वास बहाली के लिए लगातार कदम उठा रही है / इस हिंसा के बाद स्थिति को सामान्य करने के लिए एनएसए अजीत डोभाल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया / इस दौरान वे हर समुदाय के लोगों से मिले. इसके अलावा पुलिस बलों की तैनाती के साथ लगातार फ्लैग मार्च भी हो रहा है /
.
एक अन्य खबर के अनुसार, दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले के मौजपुर इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं / इसके अलावा यहां खजूरी खास और दयालपुर इलाकों में भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं / वो लगातार गश्त कर रहे हैं / इधर, दयालपुर थाने में ताहिर हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अब यह केस क्राइम ब्रांच के पास है / इस मामले में एसआईटी शुक्रवार को आप पार्षद से पूछताछ कर सकती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
womens commission team to reach zafarabad will take information about incidents of violence






































