.
Worker commits suicide in Ludhiana after not getting ration Punjab
आखिर क्यों इस व्यक्ति ने राशन नहीं मिलने पर की आत्महत्या,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक तरफ जहां लोगों की सहूलत से लेकर हर गरीब खासकर प्रवासियों के भोजन के इंजाम की बात कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार कही है, तो फिर लुधियाना के एक व्यक्ति ने राशन नहीं मिलने की वजह से क्यों आत्महत्या की /
..
इस मामले में जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ क्या मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे क्या करवाई? यह सवाल आज इस लिए उठाया जा रहा है क्योंकि पंजाब में आज एक व्यक्ति के राशन नहीं मिलने से की गई आत्महत्या के बाद बहुत से राजनितिक दल मौजूदा कैप्टन अमरिंदर सिंह के ऊपर गंभीर इलाज्म लगाने लग पड़े हैं /
.फ़िलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाऊन के दौरान पंजाब के लुधियाना में राशन नहीं मिलने से एक मजदूर ने खुदकुशी कर ली / फोकल प्वाइंट पुलिस थाना प्रभारी मोहमद जमील ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक मजदूर द्वारा आत्महत्या की गई है और वह इसकी जांच कर रहे हैं /
.इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान लिये जाने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी / इस बीच आज लुधियाना में फोकल प्वाइंट क्षेत्र में राशन लेने के लिए प्रवासी मजदूरों की भीड़ इकट्ठी होने से अफरा-तफरी मच गई / पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया /
.वहीं एसएचओ जमील के अनुसार राशन वितरण के लिए पहले लोगों को एक-एक कर फोन कर बुलाया जाता था, अब उन्हें सीधे संदेश भेजा जा रहा है और वह राशन के लिए एक ही समय जमा हो रहे हैं जिससे भीड़ हो रही है / लोगों की शिकायत है कि उन्हें राशन नहीं मिल रहा है /
वहीं मजदूर को राशन नहीं मिलने पर की गई आत्महत्या का जिम्मेदार विरोधी दल कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठेहरा रहे हैं उनका कहना है कि जिन झूठे वादों को करके कैप्टन सरकार सत्ता में आई थी आज वैसे ही कोरोना संक्रमण जैसी गंभीर महामारी के दौरान भी कर रही है और इसी का कारण है की अब भूख पूरी नहीं होने की वजह से एक व्यक्ति ने आत्महत्या जैसे खौफनाक कदम उठा लिया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Worker commits suicide in Ludhiana after not getting ration Punjab

































