.
14 doubtful patients from village mora wali of hoshiarpur reached civil hospital hoshiarpur Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ होशियारपुर : नवांशहर के गांव पठवाला से संबंधित कोरोना से पीडित बुजुर्ग जिसकी मौत हो चुकी है, के संपर्क में आने वाले लोगों पर सेहत विभाग नजर रख रहा है और सेहत विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम विभाग की अलग-अलग टीमों की तरफ से गांव मोरावाली से 14 लोगों को सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया गया है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के यह शकी मरीज बताए जा रहे हैं, हालांकि सेहत विभाग का कोई भी अधिकारी इस सबंधी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जिन 14 लोगों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है उनके रात को टैस्ट किए जाएंगे जिसके बाद बुधवार को पता चल जाएगा कि इनमे से कोई पाजिटिव केस भी है या फिर नहीं,
..
बताया जा रहा है कि आज शाम के समय ही अलग-अलग वाहनों में जैसे ही मरीजों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया तो उसके तुरंत बाद पुलिस ने अस्पताल के सील कर दिया और किसी को भी अंदर जाने की आज्ञा नहीं है यहां तक कि मीडिया को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
14 doubtful patients from village mora wali of hoshiarpur reached civil hospital hoshiarpur Punjab

































