PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी

ferozepur fire breaks out restaurant fire brigade vehicles arrived

PTB Sad न्यूज़ फ़िरोज़पुर : पंजाब के फिरोजपुर में आज यानि बुधवार को दिल्ली जैसा हादसा देखने को मिला। यहां कैंट क्षेत्र में फेमस रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग लगने के बाद रेस्टोरेंट से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

.

.

इस दौरान आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट में काम करने वाला कर्मचारी तुलसी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, कैंट क्षेत्र स्थित नैवेद्यम रेस्टोरेंट के अंदर अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग रेस्टोरेंट के अंदरूनी हिस्से में लगी, 

.

.

जिससे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री को भारी नुकसान पहुंचा। शुरुआती अनुमान के अनुसार लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। आग के कारणों और 

.

यह भी पढ़ें : पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सिंह रंधावा

.

नुकसान का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। ऐसे में दमकल कर्मियों को बाहर से सीढ़ियां लगाकर ऊपरी हिस्से तक पहुंचना पड़ा। आग की लपटों और धुएं के बीच फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।

.

यह भी पढ़ें : पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला

.