PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी

delhi malviya nagar hotel fire accident short circuit 21 casualties

PTB Sad न्यूज़ दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। फायर ब्रिगेड टीम ने पुलिस के साथ मिलकर करीब 35 से अधिक लोगों की जान बचाई। इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी की मुताबिक, आग सुबह करीब 9:30 बजे लगी।

.

आग लगते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची, आग पूरे होटल को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग इतनी तेजी से फैला कि होटल में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि, आग होटल के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

.

.

जानकारी के मुताबिक आधिकारिक तौर पर होटल में केवल छह कमरों की इजाजत थी,  लेकिन होटल प्रबंधक नियमों की अनदेखी करते हुए 25 कमरे बना रखे थे। यहां तक कि होटल के बेसमेंट में भी कमरे बने थे। जिसके चलते होटल में वेंटिलेशन के लिए उपयुक्त जगह नहीं थी। साथ ही होटल की सीढ़ियां भी काफी सकरी थी जहां से आग लगने की स्थिति में जल्दी से बाहर निकलना लगभग नामुमकिन था। 

.

.

अधिकारी ने बताया कि, घटना स्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस साथ मिलकर तुंरत बचाव अभियान शुरू किया और 35 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि इमारत की बनावट के कारण राहच बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं। क्योंकि आग के कारण होटल के अंदर घुसना बेहद मुश्किल हो गया। बिल्डिंग में केवल एक सीढ़ी और एक लिफ्ट थी। साथ ही इमाकत चारों तरफ से लगभग बंद था,

.

यह भी पढ़ें : दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी

.

जिससे आग लगने के बाद धुआं बाहर नहीं निकल सका। जिसके चलते इमारत धुएं और गर्मी से भर गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों में अधिकतर विदेशी नागरिक थे। जानकारी के मुताबिक, होटल के पास ही एक बड़ा अस्पाताल है, जहां इलाज के लिए विदेश से भी लोग आते हैं और करीब होने के चलते यहां रुकते थे। पुलिस ने आगे बताया कि आग में मृतकों का शरीर बुरी तरह से जल गया है जिससे उनकी पहचान करने में परेशानी आ रही है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सिंह रंधावा