PTB न्यूज़ “धार्मिक” : रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के छठे दिन भी फिल्म थियेटर्स में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने छठे दिन अब तक 5,890 शो से करीब 12.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 358.65 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 428.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
.फिल्म रामायण के कलेक्शन की तुलना अब साउथ सिनेमा की बड़ी फिल्मों से भी की जा रही है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 6 दिनों में दुनियाभर में करीब 541 से 542 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म जेलर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 287.80 से 289.05 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने 6वें दिन अकेले भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 45.55 से 46.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। छह दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो
. .रामायण ने भारत में 358.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि जेलर 2 का भारत नेट कलेक्शन करीब 289 करोड़ रुपये हुआ था। इस तरह भारत के कुल नेट कमाई के मामले में रामायण आगे नजर आती है। हालांकि इन दोनों फिल्मों के रिलीज पीरियड और बॉक्स ऑफिस परिस्थितियां अलग रही हैं। वहीं एक्टर प्रभास की ‘बाहुबली: द एपिक’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई
. .इस फिल्म ने 6 दिनों में दुनियाभर में लगभग 45 से 47.04 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन करीब 28.55 से 29.70 करोड़ रुपये तक पहुंचा था। फिल्म रामायण के 6वें दिन के भाषावार प्रदर्शन पर नजर डालें तो हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा। हिंदी में फिल्म ने 5,022 शो से 9.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं कन्नड़ में 250 शो से 1.57 करोड़, तमिल में 204 शो से 63 लाख और तेलुगु में 414 शो से 44 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया।
.यह भी पढ़ें : जालंधर में परगट सिंह ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
.
































