PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन...

जालंधर! SHO के इशारे पर पर चली गो/ली, युवक को लगी, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

jalandhar Rural Police crossfire death Lavpreet alias Lavi resident of Mehatpur

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में अटेंप्ट टू मर्डर केस का आरोपी देर रात गोली लगने से मारा गया। मेहतपुर थाना पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार, भीड़ की तरफ से गोली चलाई गई, जिसके जवाब में पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की। इस दौरान आरोपी को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

.

.

वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि वह उस समय बाथरूम में था। पुलिस ने पीछे से गोलियां चलाईं। दो गोलियां उसकी जांघ के ऊपरी हिस्से में लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहतपुर निवासी लवप्रीत उर्फ लवी के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर आया हुआ है। इसके बाद मेहतपुर के एसएचओ अमन सैनी पुलिस टीम के साथ गांव बंगीवाल पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी, उसके परिजनों और आसपास के लोगों की पुलिस के साथ

.

.

बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हालात तनावपूर्ण हो गए। इसके बाद हुई फायरिंग में लवप्रीत की मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस और परिवार के दावे अलग-अलग हैं। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान भीड़ ने हाथापाई की और मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। इस दौरान एक गोली लवप्रीत की टांग में लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत नकोदर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल का फिर बढ़ा मान! PM मोदी ने हिमाचल के IAS पर फिर जताया भरोसा, तीसरी बार PMO में लगाया एडवाइजर

.

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई है। मृतक के चाचा छिंदा सिंह ने बताया कि मेहतपुर पुलिस लवप्रीत को गिरफ्तार करने आई थी। युवक उस समय बाथरूम में था। जब वह बाहर आया, तो सिविल कपड़ों में आए SHO के गनमैन ने उसके पीछे से गोली चला दी। वहीं, SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जांच के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.

यह भी पढ़ें : BJP से नाराज कैप्टन अमरिंदर सिंह कर सकते हैं घर वापसी, पूर्व CM ने बताई बात

.