PTB News

Latest news
देश का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा हुआ Free, किसी भी वाहन चालक से नहीं लिया जा रहा Toll सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से सीधे इनकार, CJI ने कहा - समय न करें बर्बाद राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी हिमाचल में बारिश से हुई भारी तबाही, चंबा में चलती गाड़ी पर दरका पहाड़ ‘NEET Exam को लेकर CM थलपति विजय की पार्टी ने कर दी विद्यार्थियों के हित में बड़ी मांग ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें

CM सुक्खू ने की CM भगवंत मान से की बात, खालसा एंट्री टैक्स मामले में उचित कार्रवाई की मांग, निहंगों के समर्थन में आया कोंग्रेसी MLA

himachal cm sukhu talk punjab cm bhagwant singh man khalsa tax issue shimla

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश की बाउंड्री पर ‘खालसा टैक्स’ को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पंजाब सीएम भगवंत मान से मुलाकात की। राज्य के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सीएम सुक्खू ने पंजाब सरकार से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, बीते बुधवार को पंजाब में हिमाचल प्रदेश की गाड़ियों से खालसा टैक्स वसूला गया। पंजाब में निहंगों ने हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स के विरोध में ऐसा किया और

.

.

संदेश दिया कि हिमाचल का एंट्री टैक्स गलत है। इसे खत्म किया जाए। कैबिनेट मंत्री जगत नेगी ने कहा कि ये अकाली दल और भाजपा की सोची समझी साजिश है। जब भी टूरिस्ट सीजन शुरू होता है उसके बाद इस तरह की हरकत की जाती है। पहले कसोल में टूरिस्ट ने गोली चलाई और उसके बाद बॉर्डर पर से यह सब शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि खालसा टैक्स गैर कानूनी है। हिमाचल नंबरों की गाड़ियों को बीते कल कीरतपुर में रोककर सुबह 11 बजे से

.

himachal cm sukhu talk punjab cm bhagwant singh man khalsa tax issue shimla

.

दोपहर 1 बजे तक खालसा टैक्स काटा गया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद दोपहर बाद यह टैक्स लेना बंद किया गया। खालसा टैक्स को लेकर कांगड़ा के ज्वाली से पूर्व कांग्रेस विधायक नीरज भारती ने निहंगों का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- अगर हिमाचल सरकार के पास पैसे नहीं हैं तो बाहर से आने वाले लोगों को स्टेट एंट्री टैक्स के नाम पर परेशान करने की बजाय प्रदेश के ही लगभग 70 लाख हिमाचलियों से 10-10, 15-15 हजार रुपए का दान

.

यह भी पढ़ें : पुलिस ने पकड़ा हाइटेक ड्रग सिंडिकेट, जालंधर से हिमाचल तक फैला था नेटवर्क, 16 को किया गिरफ्तार, ऐसे चलती थी सप्लाई चेन

.

(भीख) मांग लेना चाहिए। शायद 40-50 लाख लोग दे भी दें, जिससे सरकारी खजाना ज्यादा जल्दी भर जाए, क्योंकि आज अगर बाहर से आने वालों को परेशान करेंगे तो कल हिमाचल के लोगों को भी दूसरे राज्यों में उसी नजर से देखा जाएगा। भारती ने कहा कि मैं खालसा भाइयों का समर्थन करता हूं जब हिमाचल प्रदेश में बाहर की गाड़ियों से एंट्री टैक्स लिया जा सकता है तो फिर देश के हर राज्य को भी हिमाचल प्रदेश के वाहनों से एंट्री टैक्स लेना चाहिए।

.

यह भी पढ़ें : सिख युवक को यूके में कत्ल केस में उम्रकैद:श्री साहिब से छाती में किए 5 वार, मर्डर के बाद झूठ बोला; तड़पकर मरा छात्र

.