PTB News

Latest news
जालंधर के विधायक ने एक तीर से किए तीन निशाने, AAP सरकार सहित दो हल्का इंचार्जों को भी घेरा जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु...

जालंधर के विधायक ने एक तीर से किए तीन निशाने, AAP सरकार सहित दो हल्का इंचार्जों को भी घेरा

MLA Bawa Henry revealed the unfinished works of Burlton Park Jalandhar

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर {राणा हिमाचल} एडिटर-इन-चीफ : जालंधर नॉर्थ के विधायक बावा हेनरी ने बर्ल्टन पार्क के अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर एक वीडियो के जरिए ऐसा मुद्दा उठाया है, जिससे पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के साथ-साथ जालंधर के मेयर वनीत धीर और जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।

बावा हेनरी ने एक ही वीडियो के जरिए तीनों पर निशाना साधते हुए बर्ल्टन पार्क की वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखने की कोशिश की है। बावा हेनरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर दावा किया कि पंजाब सरकार जिस बर्ल्टन पार्क को पूरी तरह विकसित और तैयार होने का दावा कर रही है, वहां आज भी कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। उनका कहना है कि सरकार के बड़े-बड़े दावों और जमीनी हकीकत में काफी अंतर दिखाई दे रहा है।

बर्ल्टन पार्क को पूरा बताने के दावे पर उठाए सवाल :–

नार्थ हल्का जालंधर से विधायक बावा हेनरी ने कहा कि बर्ल्टन पार्क में अभी तक ग्राउंड पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है और कई पिचों का काम भी अधूरा पड़ा है। उनके मुताबिक, पिछले दो वर्षों के दौरान भी इन कार्यों को पूरा नहीं किया जा सका है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पार्क की बुनियादी सुविधाएं ही अभी पूरी नहीं हुईं तो इसे पूरी तरह तैयार कैसे घोषित कर दिया गया? उन्होंने आगे बताया कि बर्ल्टन पार्क में कमर्शियल दुकानों का निर्माण भी प्रस्तावित था, लेकिन यह काम भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

MLA Bawa Henry revealed the unfinished works of Burlton Park Jalandhar
MLA Bawa Henry revealed the unfinished works of Burlton Park Jalandhar

इसके अलावा यहां दो इंडोर स्टेडियम बनाए जाने थे, जहां बच्चों और युवाओं को अलग-अलग खेलों की सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना थी। विधायक के अनुसार, इन परियोजनाओं का काम भी अभी अधूरा है। बावा हेनरी ने निर्माणाधीन इमारतों का जिक्र करते हुए कहा कि जब अभी तक इमारतों से स्कैफोल्डिंग तक नहीं उतरी, तो फिर पूरे बर्ल्टन पार्क को तैयार बताने के बड़े-बड़े दावे किस आधार पर किए जा रहे हैं? उन्होंने सवाल किया कि आखिर इस पार्क को वास्तव में तैयार होने में कितना समय लगेगा, इसका जवाब मुख्यमंत्री भगवंत मान को देना चाहिए।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026, जालंधर से मोहाली तक की तैयारियों पर भी सवाल :–

वहीं विधायक बावा हेनरी ने बर्ल्टन पार्क के मुद्दे को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026, जालंधर से मोहाली तक की तैयारियों और उससे जुड़े दावों के साथ भी जोड़कर उठाया है। उन्होंने सवाल किया कि जब खेल सुविधाओं और निर्माण कार्यों की स्थिति अभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है, तो फिर जनता के सामने विकास कार्यों को पूरा बताकर किस तरह की तस्वीर पेश की जा रही है?

बावा हेनरी ने एक तीर से कर दिए तीन निशाने :–

इस मामले में जहां जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली की भूमिका, वहीं जालंधर के मेयर विनीत धीर पर भी बर्ल्टन पार्क के निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि बर्ल्टन पार्क में जो बीते दिन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 का आयोजन हुआ उसकी मेजबानी सीधे तौर पर जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक

इस दौरान होने वाले मैच से लेकर पुरे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 का आगाज उनकी देखरेख में ही जिला प्रशासन ने किया, जिसमें करोड़ों का खर्च भी हुआ। दूसरी और बर्ल्टन पार्क जालंधर की हद में होने की वजह से मेयर वनीत धीर की भूमिका मुख्य है, जो इस समय नार्थ के हल्का इंचार्ज भी हैं। बावा हेनरी ने अपने वीडियो के माध्यम से पार्क की मौजूदा स्थिति दिखाते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें : जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार

बावा हेनरी ने एक ही मुद्दे के जरिए पंजाब सरकार, जालंधर के मेयर वनीत धीर और नितिन कोहली को घेरा है। उन्होंने जनता के सामने यह सवाल रखा है कि अगर बर्ल्टन पार्क अभी भी निर्माणाधीन है, तो इसे पूरा बताने के दावों की सच्चाई क्या है? अब इस मामले में पंजाब सरकार, मेयर वनीत धीर और नितिन कोहली का पक्ष सामने आना बाकी है। उनके जवाब के बाद ही बर्ल्टन पार्क के निर्माण कार्यों, खर्च और परियोजना की वास्तविक स्थिति को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

#MLABawaHenry #BurltonPark #JalandharNorth #AsianChampionsTrophyPunjab2026 #PTBNews #PunjabGovernment #NitinKohli #VaneetDhir #PTBNewsOnline #AAPPunjab #RanaHimachal