PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड

asian games 2026 Neeru Dhanda hits the mark india secures 5th gold womens trap team wins silver

PTB न्यूज़ Sports / नायोगा : जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की। निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर भारत को पांचवां गोल्ड दिलाया। इससे पहले नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। इन दो पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या 47 हो गई है,

.

.

जिसमें 5 स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल हैं। नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह एशियन गेम्स में महिला ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। फाइनल में नीरू ने 30 शॉट के बाद 28 हिट के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। चीन की सुन युनोंग 26 हिट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं,

.

.

जबकि कुवैत की हजर अब्दुलमलिक ने 21 हिट के साथ कांस्य पदक जीता। नीरू ने फाइनल में एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। भारत ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया। नीरू ढांडा ने 118, आशीमा अहलावत ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंक हासिल किए। भारतीय टीम का कुल स्कोर 328 रहा और वह दूसरे स्थान पर रही। चीन की टीम ने 346 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कुवैत की टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही।

.

यह भी पढ़ें : 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री

.

यह भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना

.