PTB News

Latest news
पंजाब के प्रसिद्ध गायक के काफिले पर की अधाधुंध फा/यरिंग, मचा हड़कंप ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव...

पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना

jalandhar sarvodaya hospital blacklisted 14 Big fines imposed on 14 hospitals

PTB News “हेल्थ” / चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पंजाब में चल रही मुख्यमंत्री सेहत योजना (Mukh Mantri Sehat Yojana-MMSY) में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोपों के चलते जालंधर के विवादित अस्पताल यानि सर्वोदय अस्पताल को योजना से डी-एम्पैनल (सूची से बाहर) कर दिया है। अब यह अस्पताल मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मरीजों को

.

.

कभी भी कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं दे सकेगा। इस पुरे मामले में अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि योजना के नियमों के उल्लंघन और कथित धोखाधड़ी की शिकायतों की जांच कराई गई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सर्वोदय अस्पताल को पैनल से हटा दिया गया है।

.

.

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “फर्जीवाड़े में शामिल किसी भी व्यक्ति या संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे यह भी बताया कि इस कार्रवाई के अलावा राज्यभर के 14 अस्पतालों पर कुल 78.67 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, जांच के दौरान जिन 6 मरीजों के परिजनों से कथित तौर पर अवैध रूप से पैसे वसूले गए थे, वह राशि वापस दिलाई गई है।

.

यह भी पढ़ें : RS Global पंजाब के युवाओं को देने जा रही है विदेश में जाने का बड़ा मौका, कब और कहां

.

वहीं डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों की नियमित ऑडिट और निरीक्षण किए जा रहे हैं। यदि कोई अस्पताल योजना के नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ पात्र मरीजों तक पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पहुंचे।

.

यह भी पढ़ें : PM नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों पर अपनाया सख्त रुख, NEET विवाद के बीच किया बड़ा ऐलान