.
.
delhi fire broke out in dghs office of karkardooma in delhi and sixty fire fighters on spot
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के दफ्तर में भीषण आग लगने की खबर है / आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं / इतना ही नहीं आग की लपटों को देखते हुए 60 फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है / फिलहाल आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशें चल रही हैं /
.
.
अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. महानिदेशालय की 6,7,8 वीं मंजिलों पर आग लगी है / इनमें विजिलेंस और नर्सिंग होम सेक्शन होने की जानकारी मिल रही है / अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे में काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर राख हो सकते हैं /
.
.
आग के लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है / रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विस (डीजीएचएस) की इमारत में आग लगी है / इस इमारत में 15 दफ्तर हैं / स्थानीय जिला प्रशाशन व पुलिस बल भी मौके पर पहुंच चूका है /
.
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
delhi fire broke out in dghs office of karkardooma in delhi and sixty fire fighters on spot

































