.
.
himachal pradesh mandi accident in sunder nagar father dies 2 daughters refereed to pgi chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sad न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी में चंडीगढ़ मनाली हाईवे-21 पर सोमवार सुबह हादसा हुआ है / हादसे में ड्राइवर की मौत और दो युवतियां घायल हैं / जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर उपमंडल में चंडीगढ़-मनाली पर स्थित सलापड़ पुल पर एक कार और टेंकर में जोरदार टक्कर हो गई / दुर्घटना के समय कार सुंदरनगर से बिलासपुर और टेंकर बिलासपुर से सुंदरनगर की ओर आ रहा था /
.
.
इसी दौरान सलापड़ में टेंकर और सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी / हादसे के समय कार में रमेश कुमार (47) पुत्र ब्रिज लाल निवासी गांव सरण, थुनाग, मंडी, रीता देवी(22) और अर्चना कुमारी (23) पुत्री राज कुमार चौहान गांव सकरोहा, गागल, मंडी सवार थे /
.
हादसे में कार चालक रमेश कुमार की मौके पर मौत हो गई है / दो घायल युवतियों को गंभीर हालत में सुंदरनगर नागरिक चिकित्सालय में प्रारंभिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है / परिजनों के अनुसार दोनों युवतियों की M.Sc में चयन हुआ था और काउंसलिंग के लिए हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी जा रहे थे /
.
.
घटना की सूचना मिलते ही सलापड़ पुलिस चौकी टीम व सुंदरनगर थाना से एसआई प्रकाश चंद की अगवाई में टीम ने मौका पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है / स्थानीय पुलिस का कहना है कि गलती से हुई अभी साफ नहीं कहा जा सकता जाँच के बाद ही कुछ कहा जायेगा / फ़िलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
himachal pradesh mandi accident in sunder nagar father dies 2 daughters refereed to pgi chandigarh

































