.
Telangana Chief Minister Chandrashekhar Rao talk about being shot for violating the lockdown
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ डेस्क : देश ही विदेश में भी महामारी बन चुके कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए पूरे देश में 21 दिन लॉकडाउन हो चूका है / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पुलिस प्रशासन तक हर कोई जनता से घर में ही रहने की अपील कर रहे हैं /
.इसी बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे नहीं मानेंगे तो जल्द ही देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे /
..
इस दौरान मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए में कहा है कि कई लोग लॉकडाउन के आदेश को नहीं मान रहे हैं / ऐसे हालात मत पैदा कीजिए, जहां सरकार के पास पुलिस को देखते ही गोली मारने का आदेश देने के अलावा कोई विकल्प न बचे /
..
सीएम ने कहा कि ये बात मैं पुलिस की मदद करने के लिए कह रहा हूं / इसके साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी सब्जी विक्रेता महंगे दामों पर सब्जी बेचता पाया गया तो उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Telangana Chief Minister Chandrashekhar Rao talk about being shot for violating the lockdown

































