.
4th Academic Council Meeting Accomplished at KMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार) जालंधर में चौथी अकादमिक काउंसिल मीटिंग का आयोजन किया गया / मीटिंग के चेयरपर्सन विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित हुई इस मीटिंग में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के कैमिस्ट्री विभाग से प्रो. कंवलजीत सिंह, साईकोलॉजी विभाग से प्रो. एन.एस. तुंग तथा पोलीटीकल साईंस विभाग से प्रो. जगरुप सिंह सेखों के इलावा डॉ. ए निर्मला, भूतपूर्व प्रिंसीपल एवं सैकेटरी, एथीराज कालेज फार विमैन, चेन्नई तथा प्रो. कर्मजीत सिंह, यूनिवर्सिटी बिजनैस स्कूल, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के साथ-साथ विभिन्न विभागों के डीन एवं विभागाध्यक्षों ने अपनी शिरकत की /
..
इस मीटिंग के दौरान प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सबसे पहले विद्यालय को प्राप्त आटोनामस स्टेटस के अंतर्गत संस्था में परीक्षाओं एवं रिसर्च के क्षेत्र में उत्तमता के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान की / इस मीटिंग में समूह सदस्यों द्वारा के.एम.वी. में विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करने के मकसद से चलाई जा रहे परीक्षा प्रणाली की भी प्रशंसा की /
..
इसके साथ ही मीटिंग के दौरान सभी सदस्यों ने विद्यालय को प्राप्त डी.डी.यू. कौशल केन्द्र के अंतर्गत चल रहे विभिन्न क्रैडिट बेसड बी.वाक. तथा एम.वाक. कोर्सों द्वारा छात्राओं को प्रदान की जा रही शिक्षा तथा व्यवहारिक ज्ञान को अंतराष्ट्रीय माणकों के अनुसार बताते हुए इनकी सराहना की / इसके साथ ही के.एम.वी. द्वारा आटोनामस स्टेटस के अंतर्गत प्राप्त की गई उपलब्धियों शिक्षा एवं परीक्षाओं में किए गए सुधारों के साथ-साथ 21वीं सदी की जरुरतों के अनुसार सिलेबस में किए गए /
.बदलाव एवं नए प्रोग्रामों की शुरुआत को वर्तमान समय में वैष्विकरण की जरुरत के अनुसार बताया और साथ ही छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास में इन बदलावों की महत्ता पर भी विस्तार सहित चर्चा की गई / विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस मीटिंग के सफल आयोजन के लिए डॉ. गोपी शर्मा, इंचार्ज, आटोनोमी तथा श्रीमति परमिंदर कौर, कोआर्डीनेटर, इंटरनल क्वालिटी अशोरैंस सैल द्वारा किए गए प्रयत्नों की सराहना की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
4th Academic Council Meeting Accomplished at KMV






































