PTB News

Latest news
CBI ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए थाने में तैनात ASI को किया गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल भर्ती हुई शुरू, 19 नवंबर से 28 नवंबर तक,18094 अभ्यर्थी देंगे ग्राउंड टेस्ट पंजाबी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावरों ने जलाई गाड़ी रायत बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतिय... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जूडो और कुराश में जीते 12 स्वर्ण पदक अंतर-जोनल युवा मेले में एच.एम.वी. ने जीती लिटरेरी ट्रॉफी, 9 महीने में 7 पुलिसकर्मियों की हत्या का, क्या 'ऑपरेशन नूर' से है सीधा संबंध? क्या दोहराया जा रहा कश्... पंजाब : गनपॉइंट पर अज्ञात लोगों ने की ड्राइवर सहित XUV500 लूट, पंजाब और J&K में हाईअलर्ट हुआ जारी पंजाब : पुलिसकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप थाईलैंड घूमने जाने वालों के लिए बुरी ख़बर, फुकेट में हुआ भीषण अग्निकांड, 11 लोगों की मौत 16 घायल

पुलिस कांस्टेबल भर्ती हुई शुरू, 19 नवंबर से 28 नवंबर तक,18094 अभ्यर्थी देंगे ग्राउंड टेस्ट

mandi himachal pradesh police constable bharti ground test

PTB Job न्यूज़ हिमाचल : हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मंडी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 19 नवंबर से 28 नवंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 18,094 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडी पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। आपको बता दें कि जारी कार्यक्रम के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट 19 से 25 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा,

.

.

जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा 25 से 28 नवंबर तक चलेगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 1500 मीटर और महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं पुलिस अधीक्षक (SP) मंडी विनोद कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक चरण और इवेंट की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

.

.

एसपी ने अभ्यर्थियों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि चयन केवल योग्यता और निर्धारित मापदंडों के आधार पर होगा और इसमें सिफारिश या पैसों का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने अपील की कि यदि कोई व्यक्ति भर्ती या ग्राउंड टेस्ट में पास करवाने के नाम पर पैसों की मांग करता है, तो उसके झांसे में न आएं और तुरंत साक्ष्यों सहित मंडी पुलिस को सूचित करें। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.

यह भी पढ़ें : 9 महीने में 7 पुलिसकर्मियों की हत्या का, क्या ‘ऑपरेशन नूर’ से है सीधा संबंध? क्या दोहराया जा रहा कश्मीर जैसा पैटर्न

.

अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य दस्तावेज :–

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी प्रिंटेड एडमिट कार्ड
दो पासपोर्ट साइज सेल्फ अटेस्टेड (स्व-सत्यापित) फोटो
हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें : पंजाब : गनपॉइंट पर अज्ञात लोगों ने की ड्राइवर सहित XUV500 लूट, पंजाब और J&K में हाईअलर्ट हुआ जारी
जन्मतिथि प्रमाण के लिए दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र
बारहवीं (जमा दो) का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित जाति प्रमाण पत्र

.

यह भी पढ़ें : पंजाबी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावरों ने जलाई गाड़ी