.
6th INSPIRE Internship Camp inaugurated at HMV College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर के प्रांगण में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनात्मक मार्गदर्शन अधीन भारत सरकार के साइंस एंड टैक्नालॉजी विभाग के सौजन्य से पांच दिवसीय छठे इंस्पायर इंटर्नशिप साईंस कैंप का शुभारंभ किया गया / समागम का शुभारंभ ज्ञान व प्रगति की प्रतीक ज्योति प्रज्जवलित कर व संस्था की परम्परानुसार डीएवी गान से किया गया / इस उपरांत प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने मुख्यातिथि एडीसी (डी) श्री कुलवंत सिंह, मुख्य वक्ता डॉ. प्रताप पाती (विभागाध्यक्ष, बॉयोटैक्नालॉजी, जी.एन.डी.यू., अमृतसर), जस्टिस (रिटायर्ड) श्री एन.के. सूद (वाइस प्रेसीडेंट डीएवीसीएमसी) का प्लांटर भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया /
.इस उपरांत प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में सर्वगणमान्य अतिथियों का संस्था के प्रांगण में स्वागत किया एवं कहा कि इस पांच दिवसीय छठे इंस्पायर इंटर्नशिप साईंस कैंप का मुख्य उद्देश्य युवा छात्राओं को साईंस के प्रति आकर्षित करना रहेगा / उन्होंने कहा कि विजेता वो नहीं, जो कार्य करते हैं बल्कि विजेता तो वो हैं जो विलक्षण ढंग से कार्य करता है, उन्होंने छात्राओं को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर उस ओर बढऩे हेतु प्रेरित किया / उन्होंने इस कैंप को सफल बनाने हेतु कैंप कोआर्डिनेटर डा. हरप्रीत सिंह (विभागाध्यक्ष बायोइन्फारमैटिक) व सहभागी सदस्यों को आगामी सफलता हेतु शुभकामनाएं दी /
.उन्होंने उपस्थित छात्राओं की आशाओं की पूर्णता हेतु परम पिता से प्रार्थना की / इस उपरान्त प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. हरप्रीत सिंह ने सम्पूर्ण प्रोग्राम की संक्षिप्त जानकारी दी व बताया कि जिले के सर्वश्रेष्ठ चयनित स्कूल व छात्राओं को इस कैंप का हिस्सा बनने का अवसर मिला है / यह कैंप विभिन्न वर्कशाप, प्रैक्टिकलस इन्ट्रैक्शन इत्यादि से परिपूर्ण है जो आपको मनोरंजन प्रदान करने के साथ-साथ आपके ज्ञान में भी अभिवृद्धि करेगा / तदउपरान्त मुख्यातिथि ए.डी.सी. (डी) श्री कुलवंत सिंह ने अपने संभाषण में कहा किर इन पांच दिनों का लक्ष्य है आप जो कर सकते हैं, उसके लिए आपको प्रेरित करना /
.उन्होंने छात्राओं को भविष्य में वक्त के बहाव के साथ बढ़ते हुए अपनी विलक्षण पहचान बनाने हेतु प्रेरित किया / उन्होंने आर्टीफिशियल इन्टैलीजैन्स के कई उदाहरण देते हुए नई टैक्नालोजी से परिचित करवाया एवं छात्राओं को इससे अपना कैरियर बनाने हेतु शिक्षित किया एवं विश्वास प्रकट किया कि आने वाले समय में भारत इस आर्टीफिशियल टैक्नालोजी में अग्रणीय रहेगा / मुख्य वक्ता डॉ. प्रताप पाती (विभागाध्यक्ष, बॉयोटैक्नालॉजी, जी.एन.डी.यू., अमृतसर) ने संस्था की प्रशंसा करते कहा कि एच.एम.वी. संस्था सदैव स्त्री शिक्षा व मूल्यवान शिक्षा प्रदान करने में सदैव अग्रणीय रही है जो मेरे लिए सदैव गौरव का विषय रहा है /
.उन्होंने संस्था को उसकी उपलब्धियों एवं बहुमूल्य कैम्प के आयोजन पर हार्दिक बधाई दी / उन्होंने छात्राओं को अपना उचित करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कैंंप के शुभारंभ की घोषणा की / उद्घाटन समारोह के अन्त में जस्टिस (रिटायर्ड) श्री एन.के. सूद (वाइस प्रेसीडेंट डीएवीसीएमसी) ने शुभाशीष में कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरवपूर्ण दिन है कि हमारा भविष्य युवा वर्ग आज यहां एकत्रित है / उन्होंने छात्राओं को कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें, उस पर केन्द्रित रहें एवं विभिन्न उतार-चढ़ाव को पार करते हुए पूर्ण लगन से सदैव अग्रसर रहें /
.उन्होंने अपना भविष्य सुरक्षित रखते हुए गणमान्य अतिथियों से प्रेरणा प्राप्त कर अपना जीवन संवारने हेतु प्रेरित किया / मध्याह सैशन में मुख्य वक्ता डॉ. प्रताप कुमार पाती ने अपने विषय बायोटैक्नालॉजी इन्ट्रएक्शन इन प्लांट प्रोपागेशन एंड इम्प्रूवमेंट विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए दैनिक जीवन एवं मानव कल्याणकारी जीवन में पौधों की भूमिका पर ज्ञानात्मक जानकारी दी / दोपहरान्त सैशन में समानान्तर प्रैक्टिकल सैशन चलाया गया जिसमें बायोलॉजी, कैमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोटैक्नालॉजी व बायोइनफॉरमैटिक विषयों पर व्यावहारिक कार्यशालाओं का आयोजन किया गया /
.सायंकालीन सत्र में डॉ. कुंवर राजीव (डीएवी कालेज जालन्धर) ने स्मरण शक्ति बढ़ाने हेतु कौशल विषय पर अपने विचार व्यक्त किए एवं स्मरण शक्ति की अभिवृद्धि सम्बन्धी विभिन्न कौशलपूर्ण जानकारी दी / इस अवसर पर कोर कमेटी के अन्य सदस्य डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. सीमा मरवाहा, डॉ. एकता खोसला, श्रीमती सलोनी शर्मा, डॉ. अंजना भाटिया, श्रीमती गगनदीप, डॉ. जतिंदर कुमार उपस्थित रहे / मंच संचालन का कार्यभार डॉ. अंजना भाटिया द्वारा सफलतापूर्वक निभाया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
6th INSPIRE Internship Camp inaugurated at HMV College Jalandhar



































