8 new found Corona positive areas in Jalandhar today belong to The count increased to 278
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज यानि शुक्रवार की सुबह 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है, इन मरीजों के मिलने के बाद कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 278 पहुंच गई है /
.स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जो आज 8 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, उनमें से 2 लवली सैनिटेशन के कर्मचारी भी मौजूद हैं, यही नहीं इनके साथ 1 लाजपत नगर का 70 साल का बजुर्ग व्यक्ति भी शामिल है /
इसके इलावा 1 सोढल रोड की रहने वाली 55 वर्षीय महिला के साथ 2 महिलाएं कपूरथला से इलाज के लिए आई हैं, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है / दोनों महिलाओं की उम्र करीब 60 साल के करीब है / इनमें से एक हार्ट सर्जरी करवाने के लिए आई है तो दूसरी भी निजी अस्पताल में ही अपना इलाज करवाने आई हुई है /
.अस्पताल प्रबंधकों ने जब इनकी रिपोर्ट टेस्ट के लिए भेजी तो दोनों कोरोना वॉयरस पॉजिटिव पाई गई है / स्वास्थ्य विभाग की मानें तो निजी अस्पतालों में आने वाले लोगों की कोरोना जाँच के बाद मिली रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में यह संख्या लगातार बढ़ रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
8 new found Corona positive areas in Jalandhar today belong to The count increased to 278




































