.
.
PTB Big Crime News Rs 1.20 crore looted by a weapon on arms delhi NCR
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली में कुछ बंदूकधारी अपराधियों ने एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की लूट को अंजाम दिया है / घटना झंडेवालान इलाके की है / घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस (Delhi Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है /
.
पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान तीन आरोपी उससे पास आए और उससे हथियार के बाल पर लूटपाट की, पुलिस (Delhi Police) फिलहाल इस पूरे मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है / बता दें कि दिल्ली में कारोबारी की यह कोई पहली घटना नहीं है /
.
.
इससे पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में चोरों के गैंग ने एक ज्वेलरी शोरूम को अपना निशाना बनाया था / उस दौरान आरोपियों ने लगभग 6 करोड़ रुपए कीमत के सोने और हीरे के जेवरात पर हाथ साफ किया था / पुलिस के अनुसार जब अग्रवाल ज्वेलर्स के पड़ोसी पहुंचे और शटर टूटा हुआ देखा तो उन्होंने दुकान के मालिक और पुलिस को सूचना दी थी /
.
मौके पर पुलिस पहुंची और तफ्तीश शुरू की तो पता चला था कि चोरों का गैंग ज्वैलरी शोरूम का शटर तोड़कर भीतर दाखिल हुआ और शोरूम के अंदर रखी सोने हीरे की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया / बताया जा रहा था कि ज्वेलरी की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए है जो चोरी हुई है /
.
मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने देखा था कि अग्रवाल ज्वेलर्स के शोरूम में जितने भी सीसीटीवी लगे हैं वह काम नहीं कर रहे थे / यानी चोरों का चेहरा सीसीटीवी में कैद नहीं हुआ और यह पुलिस के लिए एक बड़ी समस्या है / चोरों का चेहरा सामने लाने के लिए पुलिस मौका ए वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी / पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, मामले की तफ्तीश की जा रही थी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News Rs 1.20 crore looted by a weapon on arms delhi NCR



































