.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
International Women’s Day Celebrated by St Soldier Group of Institutions Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन में नारी शक्ति को सलाम करते हुए स्पोर्ट्स, फिल्म इंडस्ट्री, सोशल सर्विसेज, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, कल्चर म्यूजिक आदि में अपना नाम बनाने वाली महिलांओं को वूमेन अचीवमेंट एवार्ड के साथ सन्मानित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया /

इस अवार्ड सेरेमनी का आगाज ज्योति प्रज्वलित कर किया गया / ग्रुप के वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल श्रीमती सिम्मी थिंद द्वारा किया गया / आए हुए सभी मेहमानों और स्टाफ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का केक काट कर एक दूसरे का मुँह मीठा करवाते हुए महिला दिवस की बधाई दी गई /
इस अवसर पर थिएटर और कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी श्रीमती बलविंदर बेगोवाल, अर्जुन अवार्डी इंटरनैशनल हॉकी प्लेयर श्रीमती राजबीर राय, मीडिया से वन्दना बाली, सूफी गायकी में नाम कमाने और 31 भाषा में गायकी करने वाली काम्या, भूमिका, ज़िन्दगी, एंटरटेनमेंट से आर.जे मन्नत आदि को वूमेन अचीवर एवार्ड के साथ सन्मानित किया गया /

इसके अतिरिक्त नंगल करार खां की अध्यापिकाओं नारी शक्ति पर मॉडलिंग और सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज की छात्राओं ने गिद्दा पेश किया गया / वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में महिलाऐं किसी भी वर्ग में पीछे नहीं है बस जरूरत हैं उन्हें आगे बढ़ने के लिए हौंसला देने के लिए /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
International Women’s Day Celebrated by St Soldier Group of Institutions Jalandhar






































