.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Innocent Hearts Conducts various activities During the Voter Awareness Drive
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : डिप्टी कमिश्नर के निर्देशानुसार ‘स्वीप एक्शन प्लान के अंतर्गत इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों में अनेक गतिविधियां करवाई गईं / प्रत्येक स्कूल में विशेष प्रार्थनासभा का आयोजन किया, जिसमेंं बच्चों को ‘राइट टू वोट’ का महत्त्व समझाया गया /

परीक्षा आरम्भ होने से पहले प्रतिदिन गतिविधियां करवाई गईं / ‘वोट इंडिया स्पोर्ट इंडिया’ के बैनर के साथ रैली निकाली गई / अभिभावकों के साथ-साथ विद्यालय के हैल्पिंग स्टाफ को भी एकत्रित किया गया तथा उन्हेंं वोट डालने की महत्ता बताई गई / इसके अतिरिक्त विद्यार्थियोंं में स्लोगन राइटिंग तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओंं का आयोजन भी किया गया / विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से इसमेंं भाग लिया /

विद्यार्थियों को समझाया गया कि देश की उन्नति के लिए तथा सही नेता के चुनाव के लिए उनके वोट की बहुत महत्ता है / इसके लिए वे अपने अभिभावकों को प्रेरित करें कि वे अपने वोट का सही इस्तेमाल करें तथा वोट डालने ज़रूर जाएं / उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि यद्यपि 18 साल से कम आयु के कारण वोट डालने में असमर्थ हैं पर वे अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित कर सकते हैं कि वोट का प्रयोग ज़रूर किया जाए / स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जीतने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित लिए गए /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Innocent Hearts Conducts various activities During the Voter Awareness Drive






































