.
Department of Biotechnology of HMV organized a workshop
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय के बायोटेक्नॉलिजी विभाग द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशानुसार रैपचर इंटरनैशनल बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली, पंजाब के संयुक्त तत्वाधान में वर्कशाप का आयोजन किया गया /
..
इस वर्कशाप का विषय ‘बायोटेक्नालोजी में प्रयोग होने वाले उपकरणों व तकनीकों का प्रदर्शन’ था / मुख्य रिसोर्स पर्सन के तौर पर संस्थान की डायरैक्टर डॉ. श्रेया जैन उपस्थित थीं / उनकी सहयोगी (एचआर मैनेजर) गुंजन सिंह, अंशुल ठाकुर व महक गर्ग भी उपस्थित थीं /

डॉ. श्रेया जैन ने छात्राओं को बायोटेक्नालाजिकल एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों जैसे पीसीआर व क्रोमाटोग्राफिकल तकनीकों में प्रयोग होने वाली तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी / उन्होंने विभिन्न विषयों जैसे पॉलीमेरस चेन रिएक्शन, मिल्क सैंपल टेस्टिंग, एलएएफ की कार्यप्रणाली, ग्राम स्टेनिंग आदि का प्रैक्टिकल भी करवाया /
..
उन्होंने लैब स्केल फर्मेनेटर के प्रयोग द्वारा किण्वन की विभिन्न तकनीकों की भी जानकारी दी / छात्राओं के लिए यह वर्कशाप काफी ज्ञानवद्र्दक रही / इस अवसर पर डॉ. सीमा मरवाहा, डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. हरप्रीत सिंह, श्री सुमित शर्मा व सुश्री रमनदीप कौर भी उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Department of Biotechnology of HMV organized a workshop






































