.
One Week Workshop on Computational Sanskrit for Career Enhancement Concludes at KMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार) जालंधर के संस्कृत विभाग द्वारा करियर एनहांसमैंट विषय पर एक साप्ताहिक वर्कशाप का आयोजन किया गया / स्कूल आफ संस्कृत एंड इंडिक्स स्टडीज, ज्वाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली के सहयोग के साथ आयोजित हुई इस वर्कशाप में मैडम शगुन सिन्हा ने स्त्रोत वक्ता के रुप में शिरकत की / यहां यह उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. के संस्कृत विभाग तथा ज्वाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी के मध्य एक एम.ओ.यू. भी साईन किया जा चुका है /
..
इस वर्कशाप के दौरान छात्राओं को मशीन ट्रांस्लेशन, ट्रांस्लिटराईजेशन टूल, भारतीय भाषाएं तथा भाषा विज्ञान के लिए टैक्नोलॉजी के विकास, आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस के अंतर्गत स्पीच टैक्नोलॉजी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई / वर्कशाप में छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने के मकसद के साथ इस वर्कशाप को थियूरी और प्रैक्टीकल जैसे दो हिस्सों में बांटा गया था / छात्राओं ने इस वर्कशाप के दौरान व्यवहारिक जानकारी प्राप्त करते हुए वैब पेज डिजाईनिंग तथा एच.टी.एम.एल. में भी अपनी हाथ अजमाई की /
..
इसके इलावा छात्राओं को उनकी आने वाली कामकाजी के लिए तैयार करने के मकसद के साथ उन्हें सी.वी. मेकिंग, सोशल नैटवर्किंग, वुआईस मोडियूलेशन आदि जैसे कई विषयों के बारे में जानकारी दी गई / इसके साथ ही इस वर्कशाप के दौरान छात्राओं को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के संस्कृत विभाग में भी लेकर जाया गया / जहां उन्हें प्रो. दलबीर सिंह ने संस्कृत साहित्य तथा श्री गुरु नानक देव जी दर्शन विषय पर संबोधित किया / वर्कशाप के अंतिम दिन छात्राओं के लिए एक सवाल जवाब प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया /
..
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस वर्कशाप के अंतिम दिन छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कंप्यूटेशन संस्कृत विद्यार्थियों को कंप्यूटेशनल भाषा वैज्ञानिक, भारतीय भाषा विशेषज्ञ, पुरातत्व वैज्ञानिक, संस्कृत रेडियो जॉकी तथा संस्कृत रिचर्स असिस्टैंट जैसे कई रोजगार के अवसर प्रदान करने में सक्षम है और इसके साथ ही इस वर्कशाप के सफल आयोजन के लिए डॉ. नीरज शर्मा, अध्यक्षा संस्कृत विभाग तथा डॉ. मधुमीत को हार्दिक शुभकामनाएं दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
One Week Workshop on Computational Sanskrit for Career Enhancement Concludes at KMV






































