.
Kanya Maha Vidyalaya Commences On-Line Teaching, Learning Management Program
छात्राएं आनलाईन मोडियूल्स, असाईनमैंटस तथा लैक्चरस द्वारा करेंगी शिक्षा प्राप्त,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार), जालंधर छात्राओं के अकादमिक विकास को केन्द्र में रख कर निरंतर प्रयत्नशील रहती है / पंजाब सरकार द्वारा अध्यापन कार्य को मुअत्तल करने के इस समय में के.एम.वी. द्वारा टीचिंग लर्निंग मैनेजमैंट प्रोग्राम की शुरुआत की गई है जिस द्वारा छात्राओं को आनलाईन मोडियूल्स, असाईनमैंटस, लैक्चरस, पाठ, नोटस तथा टैस्ट द्वारा पढ़ाया जाएगा /
.विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस मौके पर संबोधित होते हुए कहा कि मौजूदा समय में हमारी छात्राएं आनलाईन टीचिंग मैनेजमैंट सिस्टम के द्वारा अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगी / समैस्टर छोटा है और हम चाहते हैं कि हमारी छात्राएं बिना किसी प्रकार की समय बर्बादी के घर पर बैठे हुए ही अपनी शिक्षा को पूर्ण गंभीरता से जारी रख सकें / प्रत्येक प्राध्यापक द्वारा अपनी छात्राओं को विभिन्न विषयों की जानकारी रिकार्ड किए गए लैसन्स, सवालों आदि द्वारा प्रदान की जा रही है /
.छात्राओं को विद्यालय की ओर से यूजर आई.डी. तथा पासवर्ड प्रदान किया गया है जिसके द्वारा वह अपनी अध्यापकों द्वारा दिए गए प्रत्येक लर्निंग लैसन को आनलाईन प्राप्त कर सकेंगी / हम के.एम.वी. में पूरी दृढ़ता के साथ इस बात का ध्यान रखते हैं कि किसी भी प्रकार की परिस्थिति का असर हमारी छात्राओं की पढ़ाई पर ना पड़े / हम अपनी छात्राओं के साथ वटसएप, फेसबुक आदि के साथ ही जुड़े हुए हैं और इसके साथ ही उन्हें इन नई वरचुअल क्लासिस की शुरुआत के बारे में भी बताया गया है, पिछले कई सालों से के.एम.वी. में ई-एजुकेशन के संंबंध में काम किया जा रहा है /
.कालेज में 40 स्मार्ट क्लास रुमस हैं जिनका ज्यादा से ज्यादा उपयोग छात्राओं की भलाई के लिए किया जाता है / इसके इलावा विभिन्न विषयों पर आधारित पावर पुआईंट प्रिजनटेशन तथा अन्य आडियो और वीडियो विधियों के द्वारा भी छात्राओं को शिक्षा प्रदान की जाती है / इस संबंध में शनिवार को के.एम.वी. में अध्यापकों के लिए लर्निंग मैनेजमैंट सिस्टम विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप का भी आयोजन किया गया था और लैक्चर्स की शुरुआत आज से की गई है /
.प्रचार्या जी ने अंत में इस अहम कदम के लिए समूह पोस्ट ग्रैजूएट डिपार्टमैंट आफ कंप्यूटर साईंस तथा विभागाध्यक्षा श्रीमति सुमन खुराना के साथ-साथ डा. प्रदीप अरोड़ा द्वारा पेश की गई प्रिजनटेशन की भी सराहना की /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Kanya Maha Vidyalaya Commences On-Line Teaching, Learning Management Program






































