.
KMV Continues its Fight Against COVID-19 Distributes 20000 Face Masks to the Society
2000 से भी अधिक मास्क बना कर समाज में बांटे,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार), जालंधर लगातार अपनी छात्राओं को समाज की भलाई के लिए विभिन्न सार्थक कार्य करने के लिए जागरुक करता रहता है / योगदान की इस लड़ी को बरकरार रखते हुए के.एम.वी. की छात्राओं द्वारा अब तक 2000 से अधिक मास्क बना कर बांटे जा चुके हैं /
..
इस हालात में घर से निकल कर मास्क खरीदना जहां हरेक के लिए मुश्किल बना हुआ है / वहां के.एम.वी. द्वारा इस समय जरुरतमंदों की हर संभव मदद करने का फैसला लिया गया है / कोरोना जैसी भयानक महामारी के खिलाफ जिला प्रशासन और सेहत विभाग की मदद और प्रयासों में मास्क तैयार करके ना केवल अपनी डियूटी निभा रहे कर्मियों को बल्कि आम लोगों तक भी मुहैया करवाए जा रहे है /
.उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. द्वारा सोशल आऊटरीच प्रोग्राम वैल्यू ऐडिड प्रोग्राम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत व्यारिक तौर पर छात्राओं को समाज कल्याण में अपना सार्थक योगदान देने के बारे सिखाया जाता है / विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि के.एम.वी. द्वारा सदा समाज भलाई के कार्य किए जाते हैं /
.उन्होंने कहा कि डियूटी पर तैनात कर्मियों को मास्क तैयार करके मुहैया करवाने अपने आप में एक उत्तम कार्य है जिसके द्वारा हम उनको सुरक्षित रख सकें जो कोरोना वायरस से हमारे बचाव के लिए दिन रात काम कर रहे है / इसके साथ ही उन्होंने समूह नागरिकों को इस स्थिति में सरकार द्वारा दी हिदायतों की पालना करते हुए अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहने की अपील भी की /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Continues its Fight Against COVID-19 Distributes 20000 Face Masks to the Society






































