.
94th Foundation Day of HMV celebrated virtually with full fervour
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : हंसराज महिला महाविद्यालय में पूरे जोश व उत्साह के साथ वर्चुअल तरीके से 94वां स्थापना दिवस मनाया गया / डायरैक्टर हायर ऐजूकेशन, डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति नई दिल्ली श्री शिव रमन गौड़, आईएएस रिटायर्ड, चेयरमैन लोकल कमेटी रिटायर्ड जस्टिस श्री एन.के.सूद, लोकल कमेटी के सदस्यों श्री अशोक परूथी,
.श्री अजय गोस्वामी, श्री इन्द्रजीत तलवाड़, श्री एस.पी. सहदेव, डॉ पवन गुप्ता व प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन, सभी डीन, विभागाध्यक्षों व नॉन टीचिंग एवं स्पोर्टिंग स्टाफ सदस्यों की एक ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई / जिसके माध्यम से सभी ने एक दूसरे को इस शुभ दिन की बधाई दी / डॉ. अंजना भाटिया ने इस मीटिंग का संचालन किया /
.प्राचार्या प्रो. डॉ श्रीमती अजय सरीन ने सभी का स्वागत किया / उन्होंने कहा कि एच.एम.वी. ने बड़ी सफलता के साथ अपने 94 वर्ष पूरे किए हैं / हर संस्था की शुरूआत एक विज़न से होती है / औरतों को सशक्त बनाना हमारा विज़न है जिसमें संस्था से जुड़े हर व्यक्ति ने अपना योगदान दिया है / नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में एच.एम.वी. का नाम सुनहरी अक्षरों में आता है / उन्होंने कहा कि डीएवी संस्थाएँ मुश्किल की घड़ी में सदा राष्ट्र के साथ खड़ी हुई हैं / अपने स्थापना दिवस के अवसर पर हम इस परम्परा को आगे बढ़ाते रहेंगे /
.उन्होंने बताया कि एच.एम.वी. की ओर से करोना जैसी भयंकर बीमारी के चलते जरूरतमंदो को भोजन, मास्क तथा सैनेटाइज़र दिए जाएँगे / हमारे एल्यूमनी पूरे विश्व में फैले हुए हैं तथा अपनी जिम्मेदारियाँ बखूबी निभा रहे हैं / आज हम अपना स्थापना दिवस हमारा विश्व हमारा दायित्व के नारे के साथ मना रहे हैं /
.डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति के प्रधान पदम्श्री डॉ पूनम सूरी जी ने प्राचार्या तथा स्टाफ सदस्यों को वीडियो संदेश के माध्यम से बधाई दी / उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि वह हमें सदैव मानवता पर चलने की ताकत प्रदान करें / उन्होंने कहा कि एचएमवी वह ऊँचाईयाँ हासिल कर चुका है जिसे देखकर कोई भी संस्था शरमा जाए / एचएमवी नारी सशक्तिकरण का अपना विज़न बखूबी पूरा कर रहा है /
उन्होंने कहा कि इस संस्था द्वारा छात्राओं के लिए ऑनलाईन सिस्टम बहुत जल्द आरम्भ कर दिया गया / आज जरूरतमंदो की मदद कर हम वास्तव में पूजा व हवन कर रहे हैं / पंजाब विभाग की एसोशिएट प्रोफैसर कुलजीत कौर ने अपनी कविता प्रस्तुत की / डायरैक्टर हायर ऐजुकेशन आईएएस शिव रमन गौड़ जी ने कहा कि यह संस्था के प्रति प्रेम की निशानी है कि हम लॉकडाउन के समय में भी दिल से जुड़कर यह दिन मना रहे हैं / आने वाली नैक के लिए भी उन्होंने शुभकामनाएँ दी /
.कॉलेज की एल्यूमनी कु. शिपरा की लिखी कविता कॉलेज की ज्वाइंट हैड गर्ल मुस्कान विरदी द्वारा प्रस्तुत की गई / चेयरमैन लोकल कमेटी जस्टिस रिटायर्ड सूद ने सभी का धन्यवाद किया तथा कहा कि प्राचार्या डॉ. सरीन के नेतृत्व में कॉलेज दिन दूनी रात चौगुणी तरक्की कर रहा है / हैड गर्ल परनीत कौर ने सभी छात्राओं के लिए देश की सेवा करने की शपथ ली /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
94th Foundation Day of HMV celebrated virtually with full fervour






































