.
Corona patients exceeded 100 in Punjab New cases came in Jalandhar and Faridkot
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है / आज ही के दिन 2 ताजे मामले जालंधर और फरीदकोट जिले में भी सामने आने से जिला अधिकारीयों में हड़कंप मच गया है / जालंधर और फरीदकोट में 1-1 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव सामने आई है /
..
जानकारी के अनुसार जालंधर में अब तक कुल 6 लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चूका है और अब कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है / स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में भर्ती निजातम नगर निवासी युवक रवि छाबड़ा का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है /
.आपको यह भी बता दें कि उक्त रवि छाबड़ा की माता का पहले ही करोना टेस्ट पॉजिटिव आ चुका है और वह इस समय उनका इलाज सीएमसी लुधियाना में चल रहा है / वहीं दुसरा कोरोना पॉसिटिव फरीदकोट में 45 वर्षीय व्यक्ति पाया गया है / स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फरीदकोट में पहले भी एक कोरोना का मामला सामने आ चुका है / पीड़ित उसी व्यक्ति का दोस्त बताया जा रहा है /
.आपको यह भी बता दें कि पंजाब में कोरोना के मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है और अब तक इस वायरस की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो चुकी है / अब तक के आंकड़ों से मुताबिक मोहाली में सबसे अधिक कोरोना के 26 पॉजिटिव केस सामने आए हैं / इसके इलावा नवांशहर में 19, होशियारपुर में 7, जालंधर में 7, लुधियाना में 6, अमृतसर में 10, पटियाला व फरीदकोट में 2-2, बरनाला व कपूरथला में 1-1 और मोगा के 4 केस सामने आ चुके हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Corona patients exceeded 100 in Punjab New cases came in Jalandhar and Faridkot






































