.
Symptoms of corona found in a resident of Mitha Bazaar located near Mai Hiran Gate, Jalandhar Second positive case came out in a single day Number increased in district 8
एक ही दिन में सामने आया दूसरा पोसिटिव केस, जिले में संख्या बढ़कर हुई 8,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : आज एक बुधवार एक ही दिन में जालंधर जिले में दो कोरोना पोसिटिव केस मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया / पहला केस सुबह निजात्म नगर का तो दुसरा केस माई हीरां गेट के पास स्थित मिठा बाजार में एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया /
.दोपहर के समय मिले मीठा बाजार के इस कोरोना पोसिटिव केस के बाद उसे सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया / यह व्यक्ति कुछ दिनों से बीमार था और उसका इलाज किसी अन्य डॉ. के पास चल रहा था, लेकिन मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन गुरिंदर कौर चावला ने स्वास्थ्य टीम को स्पॉट मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार क्वारंटाइन करने के लिए भेजा है /
.वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है / इस नए मामले के बाद जालंधर में जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या 8 हो गई है / आपको बता दें कि इससे पहले शहर के निजात्म नगर में कोरोना पॉजिटिव पाई गई बुजुर्ग महिला के बेटे में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है /
.एक तरफ जहां कोरोना पॉजिटिव निजात्म नगर के लोगों में दहशत का माहौल सुबह से ही बना हुआ था वहीं दोपहर के समय मिले दूसरे मीठा बाजार के व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने की सुचना के बाद साथ लगते माई हीरां गेट व आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया है /
.पीटीबी न्यूज़ की सभी जालंधर वासियों से व देश वासियों से अपील है की अपने घरों में ही रहे और सुरक्षित रहें, क्योंकि कहते हैं ना की जान है तो जहां है / जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें अन्यथा अपने घर से बाहर ना निकलें / हर राज्य के जिले के जिलाधीश, पुलिस कमिश्नर, एसडीएम, डॉक्टर्स, पत्रकार आपकी सेवा में दिन-रात कार्य कर रहे हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Symptoms of corona found in a resident of Mitha Bazaar located near Mai Hiran Gate, Jalandhar Second positive case came out in a single day Number increased in district 8






































