.
ESS Global came forward to serve humanity provide dinner to the needy everyday 1500 Jalandhar
कर रहा है दिन-रात भूखे व बेसहारा लोगों के लिए घर जैसे भोजन की व्यवस्था,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर वीडियो)
PTB City न्यूज़ जालंधर : एक तरफ़ जहां कोरोना वायरस को लेकर देश में लॉकडाऊन के चलते गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में जुटा हुआ है, वहीं अब देश की प्रसिद्ध इमीग्रेशन कम्पनी जिसे सभी ESS Global के नाम से जानते हैं ने भी पंजाब में कई शहरों में जिला पुलिस व प्रशासन के सहयोग से भूखे, गरीब व जरूरतमंद लोगों को घर जैसा खाना मुहैया करवाकर मानवता की सेवा में एक कदम बढ़ते हुए एक पहल की है /
..
इस दौरान पीटीबी न्यूज़ के कैमरे के सामने ना आकर कम्पनी के एम.डी. गुरिंदर भट्टी ने कहा कि मैं इन हलातों में जो कार्य कर रहा हूँ उसकी पब्लिसिटी नहीं करना चाहता, हाँ इतना जरूर कहना चाहता हूँ कि हो सकता है कि जब कोरोना वायरस की वजह से जब पुरे विश्व में हाहाकार मची हुई है और कुछ लोग जो भूखे-प्यासे बैठे हैं के लिए भगवान ने मुझे भी सेवा का अवसर देना था, जो मैं निभाने का एक छोटा सा प्रयास कर रहा हूँ /
.इस दौरान ESS ग्लोबल के जालंधर ऑफिस के इंचार्ज विक्रम ने पीटीबी न्यूज़ के साथ विशेष बातचीत के दौरान कहा कि रात के समय कई गरीब व जरूरतमंद परिवारों को खाना नहीं मिल रहा जिसके चलते उन्होंने पुलिस व प्रशासन की सहायता से मीटिंग कर उन लोगों तक खाना पहुंचने की पहल की है / उन्होंने यह भी कहा कि जब तक लॉकडाऊन व कर्फ्यू लगा रहेगा रोजाना कम्पनी की और से जालंधर के 1200 से 1500 लोगों को खाना पुलिस व प्रशासन के माध्यम से भेजा जाएगा /
.इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान पंजाब के कई शहरों मेँ जहां उनके ऑफिस मौजूद हैं जिनमें जालंधर, अमृतसर, मोगा, लुधियाना में घर जैसा खाना बनावा कर गरीबों को पहुंचाया जा रहा है / जालंधर मेँ उनके इस कार्य मेँ ए.सी.पी. वैस्ट बरजिंद्र सिंह, थाना भार्गव कैंप प्रभारी सुखदेव व ई.एस.एस. ग्लोबल से नवदीप सिंह, जगदीप सिंह, अमित गोयल, पुनीत खन्ना के इलावा स्टाफ सदस्य अपना योगदान दे रहे हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ESS Global came forward to serve humanity provide dinner to the needy everyday 1500 Jalandhar






































