.
delhi two more cops tested corona positive one cop full family infected India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली में दो पुलिसकर्मियों के भी कोरोना ग्रसित होने की जानकारी मिल रही है / दोनों ही पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है / वहीं एहतियात रखते हुए एक पुलिसकर्मी के परिवार के सदस्यों को भी एकांतवास में रखा गया है /
..
जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन पुलिस कॉलोनी में रहने वाले एएसआई एवं उनके 21 साल के बेटे की रिपोर्ट सोमवार को पॉजीटिव आई है / इसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है / इस बारे में नॉर्थ वेस्ट जिले के डीएसपी ने जानकारी दी कि सावधानी रखते हुए इस इलाके के ब्लॉक- जी, एच और आई को भी सील कर दिया गया है /
.दरअसल, एएसआई की पत्नी एलएनजेपी अस्पताल में नर्स का काम करती हैं / अस्पताल में काम करते समय वह कोरोना के संक्रमण का शिकार हो गई थीं / उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पिता-पुत्र घर पर ही एकांतवास में थे / अब दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है /
.वहीं एक और पुलिसकर्मी जो दर्शन विहार बुराड़ी निवासी है कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है / एएसआई एक डॉक्टर की सुरक्षा में तैनात थे / कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह दर्शन विहार स्थित अपने घर पर एकांतवास में हैं / वहीं उनकी पत्नी एवं चार बच्चों को अलग कमरे में रखा गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
delhi two more cops tested corona positive one cop full family infected India






































