PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

के.एम.वी. द्वारा साइकॉलाजी की छात्राओं के लिए डॉ. रॉबर्ट अर्बन, इटोवॉस लोरेंड यूनिवर्सिटी, हंगरी के साथ आनलाइन कक्षाओं की शुरुआत,

KMV College Jalandhar Launches Online Classes for Students of Psychology with Dr. Robert Urban, Itovos Lorend University Hungary

KMV College Jalandhar Launches Online Classes for Students of Psychology with Dr. Robert Urban, Itovos Lorend University Hungary

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजिस सर्वेक्षण 2020 में टॉप नेश्नल व स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तीकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय, जालंधर द्वारा छात्राओं की गुणवत्ता पर आधारित शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी रहने के साथ-साथ इस कोरोना महामारी काल के दौरान इंडो-हंगेरियन कक्षाओं की अंतर्राष्ट्रीय शृंखला की शुरुआत की गई है /

.

उल्लेखनीय है कि कन्या महाविद्यालय तथा हंगरी की सर्वोत्तम संस्था ईटोवॉस लोरेंड यूनिवर्सिटी द्वारा साइन किए गए एम.ओ.यू. के अंतर्गत यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं मेहनती विद्यार्थी वर्ष 2019 तथा 2020 में एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत के.एम.वी. में आ चुके हैं /

.

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस महामारी काल में भी अपनी छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए समर्पित एवं गुणवत्ता पर आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध संस्था के.एम.वी. द्वारा साइकॉलाजी की छात्राओं के लिए ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय कक्षाओं की इनोवेटिव शृंखला की शुरुआत की गई है /

इस सराहनीय कदम के अंतर्गत डॉ. रॉबर्ट अर्बन, प्रो. ईटोवॉस लोरेंड यूनिवर्सिटी, हंगरी द्वारा हेल्थ साइकॉलाजी विषय पर छात्राओं को जानकारी प्रदान की जा रही है / इस संपूर्ण सैशन के दौरान डॉ. रॉबर्ट अर्बन द्वारा साइकॉलाजी के रोल के बारे में छात्राओं को शिक्षा प्रदान की जाएगी / मौजूदा ऑनलाइन अध्यापन के माध्यम द्वारा छात्राओं को काउंसलिंग एवं हेल्थ साइकॉलाजी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त हो रही है /

.

डॉ. रॉबर्ट अर्बन ने भारतीय प्रसंग में हेल्थ साइकॉलाजी की बात करते हुए भारतीय समाज में सेहत से संबंधित समस्याओं को समझने के लिए विदेशी मॉडलों को लागू करने के संबंध में विचार चर्चा की / छात्राओं द्वारा विषय के प्रति शंकाओं एवं सुविधाओं को सरल ढंग से निपटाने के साथ-साथ डॉ. रॉबर्ट अर्बन द्वारा छात्राओं को वीडियो लेक्चर्स के वेब लिंक एवं स्रोत भी प्रदान किए गए /

.

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने डॉ. रॉबर्ट द्वारा ऑनलाइन प्रदान की जा रही महत्वपूर्ण जानकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इन कक्षाओं से प्राप्त जानकारी के साथ अन्य छात्राओं से के.एम.वी. की छात्राओं एक कदम आगे हैं / छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करना के.एम.वी. का मकसद है तथा यह अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोजर यकीनन ही छात्राओं के लिए फायदेमंद साबित होगा / यह नवीनतम प्रयास भविष्य में जारी रहेंगे /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

KMV College Jalandhar Launches Online Classes for Students of Psychology with Dr. Robert Urban, Itovos Lorend University Hungary