PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश में पहली बार किस क्लास में कितना होगा स्कूल बैग का वजन? जारी की इस राज्य ने गाइडलाईन,

school bag policy implement in delhi weight of school bag decided Delhi

school bag policy implement in delhi weight of school bag decided Delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” / नई दिल्ली : स्कूल जाने वाले अब हर बच्चे के बैग का वजन तय होगा / किस क्लास का बच्चा कितने वजन तक का स्कूल बैग लेकर जाएगा, यह Delhi Government ने तय कर दिया है / इसे लेकर सरकार ने एक गाइडलाईन तय की है / यह दिशा-निर्देश सभी प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों पर लागू होगी / स्कूल बैग पॉलिसी 2020 के तहत सभी स्कूलों को इस गाइडलाइन का पालन करना होगा /

.

.

सभी स्कूलों को सिर्फ SCERT, NCERT और CBSE द्वारा निर्धारित की गई टेक्स्टबुक को ही फॉलो करना होगा / किसी भी क्लास में टेक्स्टबुक की संख्या इन संस्थानों द्वारा निर्धारित की गई संख्या से अधिक नहीं हो सकती / स्कूल के प्राध्यापकों और टीचर्स को हर क्लास के लिये एक टाइम टेबल तैयार करना होगा ताकि छात्रों को हर रोज़ बहुत सारी किताबें और नोटबुक न लानी पड़े /

.

school bag policy implement in delhi weight of school bag decided Delhi
देश में पहली बार किस क्लास में कितना होगा स्कूल बैग का वजन? जारी की इस राज्य ने गाइडलाईन,

.

1- प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिये कोई भी नोटबुक नहीं होगी,
2- 1st और 2nd क्लास के लिये सिर्फ 1 नोटबुक के इस्तेमाल होगा. इन क्लासेज के लिये कोई भी होमवर्क नहीं होगा,
3- अन्य क्लासेज में 1 सब्जेक्ट के लिये अभ्यास, प्रोजेक्ट, यूनिट टेस्ट और एक्सपेरिमेंट्स की सिर्फ 1 नोटबुक होगी जिसे टाइम टेबल के हिसाब से छात्रों को लाना होगा / छात्रों को पढ़ाई के लिये अतिरिक्त किताबें या एक्स्ट्रा मैटीरियल स्कूल में लाने के लिये नहीं कहा सकता /

.

सभी स्कूलों को स्कूल बैग के वजन का चार्ट स्कूल के नोटिस बोर्ड पर और हर क्लासरूम में लगाना होगा, जो इस प्रकार है:–

प्री-प्राइमरी- कोई बैग नहीं
क्लास 1 और 2- 1.6 से 2.2 kg
क्लास 3, 4, 5- 1.7 से 2.5 kg
क्लास 6 और 7- 2 से 3 kg
क्लास 8- 2.5 से 4 kg
क्लास 9 और 10- 2.5 से 4.5 kg
क्लास 11 और 12- 3.5 से 5 kg

.

साथ ही यह भी कहा गया है कि स्कूल प्रशासन कम वजन वाले उपयुक्त प्रकार के स्कूल बैग के बारे में छात्रों और अभिभावकों को बताएं और छात्रों को सरकार द्वारा की गई सिफारिशों के अनुसार बैग उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें / स्कूलों को चेक करना होगा कि कहीं छात्रों का बस्ता ज्यादा भारी न हो, साथ ही स्टूडेंट्स को बैग की दोनों बेल्ट को टांगने के लिए प्रोत्साहित करना होगा /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

school bag policy implement in delhi weight of school bag decided Delhi